Advertisment

Holi पर दिखना चाहते हैं सबसे अलग तो ट्राई करें ये खूबसूरत ड्रेस

Holi Outfit Ideas: होली का त्योहार देशभर में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इन दिनों होली पार्टी का चलन भी काफी बढ़ गया है। अगर आप होली पार्टी में सबसे अलग दिखना चाहते हैं तो कुछ ड्रेस आईडियाज को फॉलो कर सकती हैं। 

author-image
Pratiksha Parashar
WHITE DRESS, FASHION
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।

Advertisment

Holi Outfit Ideas: होली का त्योहार देशभर में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इन दिनों होली पार्टी का चलन भी काफी बढ़ गया है। होली के दिन लोग एक-दूसरे को रंग लगाते हैं और साथ मिलकर नाचते-गाते हैं। इस खास दिन खास आउटफिट पहनना भी जरूरी है, नहीं तो आपका लुक फीका नजर आएगा। अगर आप होली पार्टी में सबसे अलग दिखना चाहते हैं तो कुछ ड्रेस आईडियाज को फॉलो कर सकती हैं। 

सलवार सूट

अगर आप होली साधारण तरीके से मनाना चाहते हैं तो सलवार सूट बेस्ट ऑप्शन है। होली के दिन व्हाइट कपड़े पहनने का चलन है। सफेद कपड़ों में रंगीन तड़का लगाने के लिए पिंक, हरे, नीले जैसे रंग का दुपट्टा वियर करें। सलवार सूट के साथ अपने बालों को खुला रखें तो बेहतरीन लुक लगेगा।

Advertisment

WHITE DRESS

यह भी पढ़ें: Fashion: संगीत में दिखना हैं स्टनिंग तो ट्राई करें एक्ट्रेसेस के ये सीक्वेंस आउटफिट

साड़ी 

Advertisment

अगर आपको ट्रेडीशनल के साथ मॉर्डन लुक का तड़का लगाना है तो साड़ी पहनें। सुंदर सी सफेद साड़ी पहनें, इसके साथ नीले, हरे, गुलाबी, ऑरेंज, लेवेंडर रंग का ब्लाउज पहनें। ब्लाउज के मैचिंग की चूड़ियां पहनें। ये देशी लुक सबका ध्यान खींचेगा और आप सबसे हटकर नजर आएंगी। साड़ी के साथ हेयर स्टाइल सिंपल रखें। आप बाल खुले कर सकती हैं या फिर जूड़ा बना सकती हैं।

लहंगा

Advertisment

होली के दिन सिंपल सा लहंगा पहनें, ये आपके लुक में चार चांद लगा देगा। सादा लहंगे पर  कलरफुल दुपट्टा डालें। इसके साथ आप ऑक्सीडाइज्ड ज्वैलरी पहन सकते हैं। लहंगा-चुन्नी के साथ बाल खुले रखें या कोई सिंपल सी हेयरस्टाइल बनाएं। ध्यान रखें कि लहंगा हैवी नहीं होना चाहिए, वरना ये आपके नाच-गाने के मजे को किरकिरा कर सकता है। 

WHITE DRESS

यह भी पढ़ें: Mouni Roy ने गोल्डन साड़ी में दिखाईं कातिल अदाएं, मासूमियत पर फैन्स फिदा

प्लाजो-कुर्ता

सफेद प्लाजो-कुर्ता सबसे बेहतरीन लगते हैं। प्लाजो-कुर्ता देखने में जितने सुंदर लगते हैं, पहनने में भी उतने ही कंफर्टेबल होते हैं। अगर आप सिंपल लुक रखना चाहते हैं तो प्लाजो कुर्ता के साथ सफेद दुपट्टा डालें। वहीं अगर आप हैवी लुक रखना चाहते हैं तो हैवी ईयररिंग पहनें।

WHITE DRESS

इंडो-वेस्टर्न

इन दिनों इंडो वेस्टर्न पहनने का भी काफी ट्रेंड है। अगर आप इंडो-वेस्टर्न पहनना पसंद करते हैं तो ये होली के लिए बेहतरीन ऑप्शन है। मॉर्डन लुक रखने के लिए सिंपल इंडो वेस्टर्न पहनें, अगर आप थोड़ा हैवी लुक रखना चाहते हैं तो इसके साथ ज्वैलरी भी पहन सकते हैं।  

WHITE DRESS

यह भी पढ़ें: Valentines Day पर दिखेंगी बेहद हॉट और ग्लैमरस, पहनें ऐसे 5 स्टाइलिश शिमरी गाउन

Advertisment
Advertisment