Advertisment

IIFA अवॉर्ड में दिखा Kareena Kapoor का रॉयल अवतार, मरून साड़ी में ढाया कहर

जयपुर में आईफा अवॉर्ड्स की धूम है। बीती शाम यहां करीना कपूर खान भी इस अवॉर्ड शो में शामिल होने पहुंचीं, जहां उनका लुक देखकर हर कोई हैरान रह गया। मरून साड़ी में मानों बेबो कहर ढा रहीं थीं। क्‍या था करीना के लुक में खास? आइये जानते हैं। 

author-image
Pratiksha Parashar
kareena kapoor
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

जयपुर में आईफा अवॉर्ड्स की धूम है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में दो दिन तक चलने वाले इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स की शनिवार से शानदार शुरुआत हो गई है। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड की तमाम हस्तियां शामिल हो रही हैं। यहां सेलेब्स का जामावड़ा लगा हुआ है। बीती शाम यहां करीना कपूर खान भी इस अवॉर्ड शो में शामिल होने पहुंचीं, जहां उनका लुक देखकर हर कोई हैरान रह गया। यहां खास तौर पर एक्ट्रेस की ड्रेस चर्चा का विषय बनी हुई हैं। बॉलीवुड की बेबो कही जाने वाली करीना कपूर का लाल कलर की साड़ी में रॉयल अवतार देखने को मिला। 

करीना कपूर का गॉर्जियस लुक

अवॉर्ड शो में करीना कपूर ने रेड कलर की साड़ी पहनी हुई थी। यह काफी स्टाइलिश लग रही थी। बेबो ने लाल बिंदी, चोकर नेकलेस और हाई बन से लुक कंप्लीट किया। करीना बेहद गॉर्जियस लग रही थीं।  

यह भी पढ़ें: Kareena Kapoor के कुर्ता स्टाइल ड्रेस पर टिकीं सबकी निगाहें

17 साल पुराने डिजाइन की थी साड़ी     

Advertisment

करीना ने डिजाइनर तरुण तहिलियानी के 17 साल पुराने कलेक्शन से 'मॉडर्न इंडिया' साड़ी को एक खास तरीके से पहना था। करीना का पहनावा 21वीं सदी की आधुनिक महिला के लिए एक आदर्श परिधान है। उनकी इस ड्रेस ने हर किसी का मन अपनी ओर खींच लिया।  करीना  इस साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं।

बेबो ने ऐसे कंप्लीट किया लुक

करीना ने इस पहनावे को कोर्सेट ब्लाउज के साथ पूरा किया, जिसमें नाज़ुक ज़रदोज़ी का काम था। एक स्प्लिट स्क्वायर नेकलाइन, कंधे पर चौड़ी पट्टियां, ब्लाउज़ को कसने के लिए रिबन टाई लगा हुआ था। करीना ने पहनावे को एक्सेसरीज़ करने के लिए कंट्रास्टिंग पन्ना रत्नों से सजे सोने के गहनों को चुना। उन्होंने चोकर नेकलेस, झुमके, अंगूठियाँ और एक स्टेटमेंट कड़ा पहना था।

कैसा था करीना का मेकअप?

करीना ने अपने मेकअप को बहुत ही नॉर्मल रखा।  बेबो ने  अपने बालों को सिल्क-बैक बन में स्टाइल करते हुए, उन्होंने न्यूड पिंक लिप्स, लाल गाल, लाल बिंदी, विंग्ड आईलाइनर, रोज़ गोल्ड आई शैडो, पलकों पर मस्कारा और ग्लैम के लिए ग्लोइंग हाइलाइटर लगाया हुआ था।

Advertisment

यह भी पढ़ें: Women's Day पर Kareena Kapoor ने दी शुभकामनाएं, ‘सेल्फ लव’ को महिलाओं के लिए बताया जरूरी

Advertisment
Advertisment