Advertisment

Kareena Kapoor के कुर्ता स्टाइल ड्रेस पर टिकीं सबकी निगाहें

आदर जैन की शादी में करीना कपूर अलग अंदाज में नजर आईं। करीना कपूर ने आदर जैन के संगीत फंक्शन की तस्वीरें शेयर की हैं। उनकी यूनीक ड्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थी।

author-image
Pratiksha Parashar
kareena kapoor
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

करीना कपूर और सैफ अली खान के लिए पिछला महीना काफी मुश्किलों भरा रहा है। पिछले महीने सैफ के ऊपर जानलेवा हमला हुआ था, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब परिवार इस घटना को भुलाकर आगे बढ़ रहा है। परिवार में शादी का माहौल है। इस दौरान करीना कपूर अलग अंदाज में नजर आईं। एक्ट्रेस ने अपनी तस्वीरें शेयर की हैं।

करीना कपूर की कुर्ता स्टाइल ड्रेस

करीना कपूर ने आदर जैन के संगीत फंक्शन की तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने बॉटल ग्रीन कलर का फ्लोरल प्रिंट डिजाइन का कुर्ता स्टाइल ड्रेस पहना। कुर्ता स्टाइल ड्रेस के नीचे पजामा नहीं पहना, लेकिन ये यूनीक ड्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थी। इसमें नेकलाइन और अस्तीनों पर गोल्डन और मल्टी कलर की लेस लगी हुई है। 

kareena kapoor

"अंधेरे के बाद प्रकाश आता है..."

Advertisment

करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटोज पोस्ट की हैं। फोटो को कैप्शन देते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, "अंधेरे के बाद प्रकाश आता है। नकारात्मकता को पीछे छोड़कर खुशी को गले लगाते हुए, अपने पसंदीदा लोगों के साथ प्यार और परिवार का जश्न मना रही हूं। प्यार सब पर विजय प्राप्त करता है।"

यह भी पढ़ें: Prateik Babbar-Priya Banerjee Mehandi : मेहंदी लुक आया सामने, रेड आउटफिट में कपल ने ढाया कहर

लाइमलाइट से दूर रहीं करीना

कुछ दिन पहले करीना कपूर पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आईं, जब वह अपने पति सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद अपने काम के सिलसिले में बाहर निकलीं। हाल ही में करीना लाइमलाइट से दूर रहीं, लेकिन अब उन्होंने काम पर वापस लौटने का फैसला किया है। करीना कपूर को हाल ही में मुंबई के सेट पर देखा गया था, जहां उन्होंने गर्मजोशी से मुस्कुराते हुए मीडिया का अभिवादन किया और अंदर जाने से पहले हाथ जोड़े।

जांच में जुटी मुंबई पुलिस

Advertisment

इस बीच, मुंबई पुलिस सैफ अली खान पर उनके बांद्रा स्थित आवास पर हुए हमले की जांच कर रही है, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी शरीफुल इस्लाम से लिए गए फिंगरप्रिंट के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। शुरुआती रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि कुछ फिंगरप्रिंट मेल खाते हैं, हालांकि, पुलिस अभी भी अंतिम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

प्राइवेसी का सम्मान  करने की अपील

इससे पहले करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नोट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने मीडिया से उनकी निजता का सम्मान करने का आग्रह किया था। उनकी पोस्ट में लिखा था, "यह हमारे परिवार के लिए एक अविश्वसनीय रूप से चुनौतीपूर्ण दिन रहा है और हम अभी भी उन घटनाओं को समझने की कोशिश कर रहे हैं जो सामने आई हैं। इस कठिन समय से गुजरते हुए, मैं सम्मानपूर्वक और विनम्रतापूर्वक मीडिया से अनुरोध करती हूं कि वे लगातार अटकलें लगाने और कवरेज करने से बचें। हालांकि हम आपकी चिंता और समर्थन की सराहना करते हैं।

इनपुट: आईएएनएस

यह भी पढ़ें: Saif पर हुए हमले पर Kareena ने बताई आपबीती, कहा- ‘अफवाहों को ना दें बढ़ावा’

Advertisment
Advertisment