Advertisment

Ghaziabad: महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में सभी आयाम पकड़ रहे रफ्तार

संविधान सम्मान एवं सेवा सप्ताह से लेकर अनुसूचित समाज और मुस्लिम समुदाय के बीच चलाए गए विशेष अभियानों ने पार्टी की सामाजिक पहुँच को मजबूत किया है। 'गांव चलो, वार्ड चलो' और 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' जैसे विषयों को जनता तक पहुँचाने में मयंक गोयल सफल रहे।

author-image
Deepak Sharma
Ghaziabad: महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में सभी आयाम पकड़ रहे रफ्तार

गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता। भाजपा के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल संगठन के लिए अच्छी बेटिंग करते दिखाई दे रहे है। वह पार्टी के हर आयामों को पूरी तरह से धार देते दिखाई दे रहे है। जो भी कार्यक्रम हाईकमान की तरफ से आ रहे है वह पूरी तरह से सफल हो रहे है। एक अच्छे कप्तान की तरह वह टीम का मागदर्शन करते हुए सभी आयामों में सफलता प्राप्त कर रहे है। इसमें सबसे खास दलित समाज को जोड़ने के लिए पार्टी का अहम कार्यक्रम रहा एक विशेष सप्ताह संविधान सम्मान एवं सेवा सप्ताह जो बेहद सफल भी रहा।

Advertisment

जानकारी के अनुसार भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक विशेष सप्ताह संविधान सम्मान एवं सेवा सप्ताह के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी द्वारा हर मंडल में बूथ स्तर तक स्वच्छता अभियान, सेवा कार्य एवं अनुसूचित समाज को विशेष सम्मान देने हेतु कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था।

 अभियान का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने 15 अप्रैल को पंडित दीनदयाल उपाध्याय आॅडिटोरियम नेहरू नगर से किया था वहीं उन्होने बाबा साहब की प्रतिमा स्थल पर पहुँचकर स्वच्छता अभियान की शुरूआत की थी। मयंक गोयल ने इस इस कार्यक्रम के संयोजक लेखराज माहौर, राजन वाल्मीकि एवं सुमन जाटव को बनाया था जिन्होेंने अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया था। इस दौरान मयंक गोयल ने सफाई कर्मचारियों को सम्मानित भी कराया था।

अंतिम पड़ाव में पहुंचा संपर्क अभियान

Advertisment

भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में भाजपा ने भारत रत्न डॉक्टर भीमराव रामजी अंबेडकर सम्मान अभियान के तहत अनुसूचित बस्तियों में विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया। इस अभियान के अंतर्गत पार्टी के वरिष्ठ नेता घर-घर जाकर मोदी सरकार द्वारा अनुसूचित वर्ग के सम्मान और उत्थान के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दे रहे है।

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद हाउस टैक्स विवाद: पूर्व पार्षद मनोज चौधरी ने खोला मोर्चा, आंदोलन की दी चेतावनी

अभियान का उद्देश्य समाज को भारतीय जनता पार्टी की नीतियों एवं योजनाओं से जोड़ना था। महानगर की तीनों विधानसभाओं में समाज के प्रभावित महत्वपूर्ण बूथों पर अभियान के संचालन के लिए समर्पित नेताओं को सूची बद्ध किया गया था, कार्यक्रम पूरी तरह से सफल भी रहा। 

Advertisment

मयंक के नेतृत्व में गूंज पड़ा 'गांव चलो, वार्ड चलो' अभियान

भारतीय जनता पार्टी गाजियाबाद महानगर द्वारा चलाया गया 'गांव चलो, वार्ड चलो' अभियान ने महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में गति के साथ कार्य को अंजाम दिया। जनप्रतिनिधियों, महानगर पदाधिकारियों, भाजपा नेता, मंडल एवं वार्ड स्तर के संगठन पदाधिकारियों, कार्यकतार्ओं ने मिलकर इस अभियान को गांव-गांव, वार्ड-वार्ड पहुंचाने में पूरी ताकत झोंक दी थी। जनसंपर्क में जोश और ऊर्जा का स्पष्ट आभास कार्यकतार्ओं में ही नहीं आम जन मानस में भी मिला है। देहात क्षेत्र के मंडल, शहर क्षेत्र के मंडल सभी में लगाए गए अभियान प्रमुख प्रभारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार के 8 साल बेमिसाल के पत्रक घर घर बांटकर संगठन के अपेक्षित सभी कार्यों को बखूबी अंजाम दिया।

वक्फ संशोधन अधिनियम भी रहा सफल, मुस्लिम समाज को बताएं फायदे

Advertisment

भारतीय जनता पार्टी प्रदेशभर में वक्फ संशोधन अधिनियम को लेकर एक देशव्यापी जनसंपर्क अभियान की शुरूआत की। इस अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में पहुंचकर वहां के नागरिकों को वक्फ अधिनियम में हुए संशोधनों के लाभों की जानकारी दी। अभियान के माध्यम से मुस्लिम समाज, विशेषकर गरीब और वंचित वर्ग के लोगों को बताया गया कि किस प्रकार यह संशोधन उनके अधिकारों की रक्षा करता है और उनके सामाजिक-शैक्षिक विकास का मार्ग प्रशस्त करता है। इस अभियान के संयोजकों के रूप में अमित रंजन, डॉ. नदीम कुरैशी और पूर्व पार्षद ललित कश्यप को नियुक्त किया गया था।

एक राष्ट्र, एक चुनाव की मांग ने पकड़ी रफ्तार

देशभर में चुनाव सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में एक राष्ट्र, एक चुनाव की मांग को व्यापक जनसमर्थन मिला। इस अभियान को गाजियाबाद से गति देने के उद्देश्य से भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने लोगों से इस दिशा में जागरूक होने का आह्वान किया था। मयंक ने बताया कि एक राष्ट्र, एक चुनाव न केवल देश के संसाधनों की बचत करेगा, बल्कि इससे शासन व्यवस्था अधिक स्थिर और सुचारु होगी। बार-बार होने वाले चुनावों से जो प्रशासनिक बाधाएं और व्यय बढ़ता है, वह देश की विकास प्रक्रिया में रुकावट बनता है। एक साथ चुनाव कराए जाने से नीतियों के बेहतर क्रियान्वयन और दीर्घकालिक योजनाओं को मजबूती मिलेगी। अभियान की गंभीरता और दिशा को देखते हुए पूर्व महानगर अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य सरदार एसपी सिंह को इस अभियान का समन्वयक नियुक्त किया गया था। 

Advertisment
Advertisment