Advertisment

Ghaziabad: अवैध डेरियों पर चलाया बड़ा अभियान, 15 डेरियों पर 7.5 लाख रुपये का जुर्माना

Ghaziabad: पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष त्रिपाठी और टीम ने अभियान के दौरान 100 से अधिक पशुओं को पकड़ा और डेरी मालिकों को शपथ पत्र पर डेरी हटाने का निर्देश दिया। नगर निगम ने शहर की स्वच्छता को बनाने और अवैध डेरियों पर सख्त कदम उठाने की प्रतिबद्धता जताई।

author-image
Deepak Sharma
Ghaziabad: अवैध डेरियों पर चलाया बड़ा अभियान, 15 डेरियों पर 7.5 लाख रुपये का जुर्माना
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता। महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार गाजियाबाद नगर निगम द्वारा अवैध डेरियों पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है जिसके क्रम में मोहन नगर जोन अंतर्गत बड़ी कार्यवाही विभाग द्वारा की गई है एक साथ 15 अवैध डेरी पर  अभियान चलाया गया जिसमें लगभग 750000 जुर्माना भी वसूला गया, अभियान के दौरान पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ आशीष त्रिपाठी, जोनल प्रभारी मोहन नगर, प्रवर्तन दल टीम भी उपस्थित रही।

Advertisment

उप मुख्य पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉक्टर अनुज द्वारा बताया गया कि नाले में गोबर बहाने तथा गंदगी फैलाने की शिकायत पसोंडा क्षेत्र से लगातार प्राप्त हो रही थी जिस पर दिनांक निर्धारित करते हुए अभियान चलाया गया मौके पर लगभग 100 पशुओं को पकड़ा गया जिसमें नियम अनुसार कार्यवाही करते हुए अवैध डेयरी चलाने वालों पर जुर्माना वसूलने की कार्यवाही भी की गई इसके अलावा ₹10 के स्टांप पेपर पर एक माह के भीतर डेरी हटाने  का शपथ पत्र भी दिया गया, माननीय महापौर तथा नगर आयुक्त महोदय की निर्देश के क्रम में शहर में लगातार अभियान जारी है जिसको दिनांक निर्धारित करते हुए नियम अनुसार कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: अनुराग कश्यप के खिलाफ ब्राह्मण महासभा का विरोध, एफआईआर की मांग को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

नगर निगम की निरंतर कार्यवाही

Advertisment

महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा शहर की स्वच्छता को बेहतर बनाए रखने के लिए निरंतर कार्यवाही चल रही है जिसके क्रम में ऐसी डेरी जो अवैध रूप से  उन पर अभियान चलाया जा रहा है साथ ही गोबर ना बहाने तथा गंदगी ना फैलाने के लिए भी हिदायत दी जा रही है गाजियाबाद नगर निगम द्वारा मोहन नगर जोन अंतर्गत बड़ी कार्यवाही की गई है जिससे आसपास के क्षेत्रवासियों को राहत है, ऐसे डेरी संचालक जिनके द्वारा अवैध रूप से  डेरी चलाई जा रही है  कार्यवाही तथा हिदायत के बाद भी लगातार लापरवाही बरती जा रही है उनके पशुओं की नीलामी भी गाजियाबाद नगर निगम के संबंधित विभाग द्वारा की जाए नगर आयुक्त द्वारा टीम को निर्देश दिए गए हैं।

Advertisment
Advertisment