Advertisment

अनुराग कश्यप के खिलाफ ब्राह्मण महासभा का विरोध, एफआईआर की मांग को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Ghaziabad, गाजियाबाद: फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप की ब्राह्मण समाज पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने कड़ा रुख अपनाया है।

author-image
Deepak Sharma
अनुराग कश्यप के खिलाफ ब्राह्मण महासभा का विरोध, एफआईआर की मांग को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

 गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता। अखिल भारतवर्षीय ब्राहमण महासभा ने फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप द्वारा ब्राह्मण समाज को लेकर सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणी की निंदा की। साथ ही देश के गृह मंत्री व मुम्बई के पुलिस कमिश्नर से अनुराग कश्यप के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की।

Advertisment

मांग को लेकर संस्था के पदाधिकारिर्या ने मंगलवार को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पडित जे के गौड व राष्ट्रीय महामंत्री पंडित हरिओम शर्मा के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन भी दिया। संस्था के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पडित जे के गौड व राष्ट्रीय महामंत्री पंडित हरिओम शर्मा ने ज्ञापन में कहा कि ब्राह्मण समाज देश का बड़ा व महत्वपूर्ण अंग है।

ब्राह्मण समाज ने देर्श के निर्माण व उत्थान में अहम भूमिका निभाई है। देश व देशवासियों के लिए ब्राहमण समाज के योगदान को कोई भी नकार नहीं सकता है। देश रक्षा की बाल हो या फिर समाज का सही मार्गदर्शन करना हो, ब्राह्मण समाज हमेशा आगे रहा है। समाज व देश को शिक्षित कर उसका विकास करने में ब्राह्मण समाज के योगदान को भुलाना नहीं जा सकता है। इस सबके बावजूद ब्राह्मण समाज पर फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप द्वारा ऐसी अभद्र टिप्पणी करना बहुत ही घातक है। इसका समाज पर बुरा असर होगा।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से देखा जा रहा है कि लोग अपने निहित व्यक्तिगत स्वार्थ के चलते ग्राहमण समाज पर आपतितजनक व अशोभनीय टिप्पणी कर रहे हैं। इन टिप्पणियों का स्तर लगातार गिरता जा रहा है, जिससे समाज के लोगों में भय मिश्रित आक्रोष पैदा हो रहा है। ब्राहमण समाज हमेशा से ही सहिष्णु रहा है और सदैव पूरी तरह से संविधाप का पालन करता आया है और करता रहेगा, मगर ब्राहमण समाज पर जो अभद्र टिप्पधियां की जा रही हैं, उनको नजरअदांज करना बहुत ही घातक होगा क्योंकि कल को और लोग भी ऐसी टिप्पण्डी करने लगेंगे। ताजा मामला फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप का है, जिन्होंने ब्राहमण समाज पर बहुत ही अभद्र टिप्पणी की है।

Advertisment

यह भी पढ़ें: Ghaziabad: वार्ड 78 बना ऐतिहासिक धरोहरों का नया केंद्र

उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार का ठ्यांन समाज में जही घोलता है। अतः इस बयान का संज्ञान लेकर अनुराग कश्श्प के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए ताकि ब्राह्मण समाज को यह ना लगे कि वह अलग-थलग पड़ गया है। समाज के साथ अन्याय ना हो और भविष्य में कोई इस तरह की टिप्पणी ना करे, इसके लिए अनुराग कश्यप के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए उचित कार्रवाई की जाए।

ज्ञापन सौंपते समय उपस्थित प्रमुख सदस्य:

Advertisment

पं. जे. के. गौड़ (राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष), पं. हरिओम शर्मा (राष्ट्रीय महामंत्री), पं. देवेन्द्र भारद्वाज (राष्ट्रीय प्रचार सचिव), पं. जयनन्द शर्मा (जिलाध्यक्ष), पं. सुभाष शर्मा (महानगर अध्यक्ष), पं. अशोक शर्मा, पं. भगवान दत्त शर्मा, पं. संजीव कुमार तिवारी, पं. महेंद्र शर्मा, पं. रामकुमार शर्मा, पं. नरेश शर्मा, पं. पुष्पेन्द्र कौशिक, पं. नरेन्द्र कुमार शर्मा, पं. सुमित शर्मा, पं. सुभाष शर्मा, पं. राजू पंडित, पं. देवेन्द्र शर्मा, पं. हरीश शर्मा, पं. आर. के. शर्मा, पं. वेद प्रकाश शर्मा, पं. विजय कुमार मिश्र, पं. राजकुमार वशिष्ठ, पं. गौतम शर्मा, पं. जय प्रकाश, पं. विष्णु शर्मा, पं. विष्णु दूवे, पं. अमर दत्त शर्मा, पं. शोभित कुमार पाठक, पं. प्रशांत, पं. बृजमोहन शर्मा, पं. गौरव कौशिक, पं. अमित भारद्वाज, पं. देवी प्रसाद, पं. आदेश शर्मा, पं. राजेंद्र शर्मा, पं. संजीव शर्मा आदि उपस्थित रहे। इसके अलावा दिल्ली प्रदेश युवा प्रकोष्ठ के सदय पं. मनोज पंडित एवं पं. अभिषेक पाण्डेय भी उपस्थित रहे।

Advertisment
Advertisment