Advertisment

BJP: खत्म हुआ दिल्ली का चुनाव, कभी भी हो सकता है अध्यक्ष का ऐलान!

दिल्ली में विधानसभा चुनावों की वजह से बीजेपी ने अपने नये अध्यक्ष के नाम का ऐलान नहीं किया था। लेकिन अब किसी भी समय ऐलान संभव है। आज बीजेपी के प्रदेश महामंत्री गाजियाबाद आए और निगम के मनोनीत पार्षदों को लेकर चर्चा की।

author-image
Rahul Sharma
bjp manthan-1
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद संवाददाता।

गाजियाबाद में महानगर अध्यक्ष के पद पर नई नियुक्ति दिल्ली चुनाव की वजह से लटकी पड़ी थी। बुधवार को चुनाव संपन्न हो गया। लिहाजा, अब कभी भी नये अध्यक्ष का ऐलान किया जा सकता है। गौरतलब है कि अध्यक्षी को लेकर पार्टी में अंदरूनी राजनीति चल रही थी। पार्टी के सूत्रों का दावा है कि इसका असर दिल्ली चुनाव के प्रचार पर न पड़े इसके चलते पार्टी के लखनऊ मुख्यालय से घोषणा नहीं की गई थी।

ये हैं मजबूत दावेदार

पप्पू पहलवान (सांसद अतुल गर्ग और विधायक संजीव शर्मा गुट)

मानसिंह गोस्वामी (पूर्व अध्यक्ष बीजेपी)

मयंक गोयल(कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, महापौर सुनीता दयाल गुट)

46 ने की थी दावेदारी

गौरतलब है कि इस बार बीजेपी के अध्यक्ष पद के लिए 46 लोगों ने दावेदारी की थी। इनमें कई पूर्व अध्यक्ष भी शामिल थे। जबकि कई ऐसे दावेदार भी हैं जो पहले भी कई बार अलग-अलग मौकों पर दावेदारी तो करते रहे मगर मौका कभी नहीं मिला। दावेदारों में महानगर कार्यकारिणी से जुड़े कई और पदाधिकारी भी हैं। लेकिन पार्टी सूत्रों का दावा है कि दौड़ में पप्पू पहलवान, मयंक औऱ मानसिंह गोस्वामी ही हैं।

आज हुई कोर कमेटी की बैठक

bjp manthan-2

गाजियाबाद के महानगर भाजपा कार्यालय नेहरू नगर पर कोर कमेटी की बैठक हुई। इसमें प्रदेश महामंत्री एवं राज्य सभा सांसद अमरपाल मौर्य जिला एवं महानगर के पर्यवेक्षक के रूप में पहुंचे। भाजपा महानगर अध्यक्ष एवं सदर विधायक संजीव शर्मा ने महानगर एवं सभी कोर कमेटी के आमंत्रित सम्मानित साथियों सहित प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य का शॉल ओढ़ाकर, प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत अभिनंदन किया।स्वागत के दौरान महानगर की ओर महामंत्री पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी भी मौजूद रहे।

बैठक में ये रहे मौजूद

bjp manthan-3

कोर कमेटी की बैठक में पर्यवेक्षक अमरपाल मौर्य ने गाजियाबाद लोकसभा सांसद अतुल गर्ग, कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, मंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेन्द्र कश्यप, महापौर सुनीता दयाल, महानगर अध्यक्ष एवं विधायक संजीव शर्मा, विधायक अजीत पाल त्यागी, एमएलसी दिनेश गोयल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष मान सिंह गोस्वामी , क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल मौजूद रहे।

Advertisment

नामित पार्षदों पर हुआ मंथन

गौरतलब है कि बीजेपी का गाजियाबाद नगर निगम पर पूर्ण बहुमत से कब्जा है। इसमें नामित पार्षदों का चयन किया जाना है। बैठक में महानगर से नामित पार्षदों के नामों को लेकर चर्चा की गई। संगठनात्मक बैठक में नाम पर चर्चा करने के उपरांत पर्यवेक्षक अमरपाल मौर्य ने सभी के साथ रायशुमारी की।

महामंत्री ने इनसे भी की चर्चा

bjp manthan-4

महानगर में नामित पार्षद के हेतु नामों की चर्चा करने के उपरांत लखनऊ से आए प्रदेश महामंत्री पर्यवेक्षक अमरपाल मौर्य ने लोकसभा सांसद अतुल गर्ग, प्रदेश मंत्री एवं पूर्व जिलाध्यक्ष वसंत त्यागी, लोनी विधायक नन्द किशोर गुर्जर, धौलाना विधायक धर्मेश तोमर, मोदीनगर विधायक मंजू सिवाच, निवर्तमान जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, जिलाध्यक्ष सतपाल प्रधान के जिले की कोर कमेटी संग नामित सभासद के नामों पर विस्तृत चर्चा की।

Advertisment
Advertisment