Advertisment

Ghaziabad News: भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल की टीम में आने का हर कोई बेताब

भाजपा महानगर कमेटी को लेकर गाजियाबाद में संगठनात्मक सरगर्मी तेज है। पुराने नेता अपनी कुर्सी बचाने की जुगत में हैं, तो युवा और सक्रिय कार्यकर्ता नई भूमिका की आस में दौड़ लगा रहे हैं।

author-image
Deepak Sharma
Ghaziabad News: भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल की टीम में आने का हर कोई बेताब

मयंक गोयल, अध्यक्ष, भाजपा महानगर (गाजियाबाद)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता भाजपा में संगठनात्मक चुनाव चल रहे है, मंडल अध्यक्ष के बाद महानगर और जिलाध्यक्षों की घोषणा हो चुकी है, अब प्रदेश अध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष के साथ-साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा भी जल्द होने वाली है लेकिन इसी बीच महानगर कमेटी को लेकर नेताओं में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है।

Advertisment

पुराने चेहरे अपना पद बचाने में लगे हुए है तो नए चेहरे इस टीम में जगह बनाने को बेताब दिखाई दे रहे है, इसके लिए वह जनप्रतिनिधियों से लेकर महानगर अध्यक्ष के भी चक्कर लगा रहे है। महानगर की बात की जाएं मयंक गोयल समेत 21 लोगों की कमेटी बनेगी, जिसमें एक कोषाध्यक्ष, चार महामंत्री, सात उपाध्यक्ष और 8 मंत्रियों की घोषणा होगी। अब इन पदों पर नेताओं की सेटिंग होनी है हालांकि इन बीस पदों पर भी कई दावेदार है। 

कोषाध्यक्ष पद पर फिर से संजीव गुप्ता या नया चेहरा?

भाजपा महानगर की वर्तमान कमेटी की बात की जाएं तो उसमें कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, महामंत्री पप्पू पहलवान, राजेश त्यागी, गोपाल अग्रवाल, सुशील गौतम है, वहीं उपाध्यक्ष पद पर बॉबी त्यागी, रनिता सिंह, कुलदीप त्यागी, सुखेदव त्यागी, संजय कांत, चमन चौहान, इंदु जौहरी, मंत्री की बात की जाए तो इसमें गूंजन शर्मा, तारा जोशी, संजीव चौधरी, संजय रावत, संजीव झा, बीएल गौतम, धीरज शर्मा और दिवाकर सिंघल के नाम है। अब इस कमेटी में कई चेहरे ऐसे भी है जो काफी समय से महानगर कमेटी में काम कर रहे है वहीं कुछ ऐसे भी है जिन्होंने पद तो लिया लेकिन वह भाजपा के कार्यक्रमों से ज्यादातर नदारद ही रहे है। करीब आधा दर्जन से अधिक पदाधिकारी कई बार महानगर में विभिन्न पदों में रहकर काम कर चुके है वहीं निवर्तमान महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के दो कार्यकाल के दौरान तो बीस के बीस लोगों ने जिम्मेदारी निभाई है, अब देखने वाली बात यह है कि इन सभी में से किन-किन का इस बार पत्ता साफ होता है और किन को फिर से महानगर में पद लेने का मौका मिलता है। 

Advertisment

कोषाध्यक्ष पद: भाजपा महानगर में कोषाध्यक्ष पद अपने आप में एक महत्वपूर्ण पद है जिसकी जिम्मेदारी वर्तमान में संजीव गुप्ता निभा रहे है, बताया जा रहा है कि अजय शर्मा के समय में इन्हे इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी और तभी से यह इस पद पर काबिज है, उन्होंने अजय शर्मा, मानसिंह गोस्वामी और संजीव शर्मा के साथ काम किया है, अब देखने वाली बात यह है कि अब संजीव गुप्ता अपना पद बचाने में कामयाब होते है, या उन्हें प्रमोशन वाला ईनाम मिलता है।

यह भी पढ़ें: Ghaziabad crime: शालीमार गार्डन में कुत्ता टहलाते युवक की Gold चेन लूटी, मकान से लाखों की चोरी

महामंत्री पद पर नए चेहरों को मिलेगा मौका?

Advertisment

महानगर महामंत्री: वर्तमान में इस पद पर राजेश त्यागी, सुशील गौतम, पप्पू पहलवान और गौपाल अग्रवाल काबिज है, अगर यहा बात करें तो राजेश त्यागी और सुशील गौतम महानगर महामंत्री पद पर काफी लंबी पारी खेल चुके है। बताया जा रहा है कि राजेश त्यागी करीब चार बार महामंत्री रह चुके है, वह अजय शर्मा से लेकर मानसिंह और संजीव शर्मा के कार्यकाल में भी महामंत्री रहे है। उधर सुशील गौतम की बात की जाए तो वह भी यह जिम्मेदारी दो बार निभा चुके है हालांकि उनके पास महानगर में उपाध्यक्ष और मंत्री का अनुभव भी रहा है। हालांकि उन्होंने अब महामंत्री पद न लेने की बात सार्वजनिक रूप से कही है। वहीं गोपाल अग्र्रवाल और पप्पू पहलवान संजीव शर्मा की टीम में दो बार महामंत्री वाली जिम्मेदारी निभा चुके है। अब देखने वाली बात यह है कि इनके स्थान पर कौन नया चेहरा आएगा या रिपिट वाला मामला आएंगा। 

उपाध्यक्ष पद पर कई पुराने चेहरे, रिपीट या बदलाव?

महानगर उपाध्यक्ष: बॉबी त्यागी, रनिता सिंह, कुलदीप त्यागी, सुखेदव त्यागी, संजय कांत, चमन चौहान, इंदु जौहरी इस पद पर काम कर रहे है। इनमें बॉबी त्यागी चार बार उपाध्यक्ष वाली जिम्मेदारी निभा चुके है, वह अजय शर्मा से लेकर मानसिंह और संजीव शर्मा वाली कमेटी में रहे है। रनिता सिंह दो बार उपाध्यक्ष, कुलदीप त्यागी दो बार उपाध्यक्ष और मंत्री वाली जिम्मेदारी निभा चुके है, सुखदेव त्यागी की तीन बार उपाध्यक्ष, संजय कांत चार बार महानगर उपाध्यक्ष, चमन चौहान दो बार उपाध्यक्ष और इंदू जौहरी भी दो बार उपाध्यक्ष रही है। अब इसमें दिलचस्प बात यह है कि उपाध्यक्ष वाली जिम्मेदारी में कई नेता कई बार रहे है, अब इन का समावेश पार्टी किस तरह से करती है यह अपने आप में देखने वाली बात होगी। 

Advertisment

मंत्री पद पर बदलाव तय, कुछ पदाधिकारी रहे नदारद

महानगर मंत्री: गूंजन शर्मा, तारा जोशी, संजीव चौधरी, संजय रावत, संजीव झा, बीएल गौतम, धीरज शर्मा और दिवाकर सिंघल के नाम है। जिनमें ज्यादातर पदाधिकारी दो बार वाली जिम्मेदारी में ही दिखाई दे रहे है, संजय रावत हालांकि यहा पर यह पारी तीन बार खेल चुके है, हालांकि इसमें कई चेहरे ऐसे भी है जो संजीव शर्मा की टीम में पद लेने के बाद गायब रहे है हालांकि बड़े कार्यक्रमों में इनके चेहरे जरूर दिखाई दे जाते थे, एक पदाधिकारी पर मंडल अध्यक्ष ने टिकट के नाम पैसे मांगने का आरोप भी लगाया था। अब इसमें देखने वाली बात यह है कि इन पदाधिकारियों में किसका पत्ता साफ होगा और किसकों जिम्मेदारी मंयक गोयल की टीम में मिलेगी। 

कार्यकर्ताओं का कब होगा विकास, इस पर भी दे हाईकमान ध्यान

भले ही आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है लेकिन यहा पर कार्यकर्ता आज भी अपने आप को उपेक्षित महसूस करता है, ऐसे कई कार्यकर्ता है जिन्होंने भाजपा के झंडे और डंडे उठाने में अपना जीवन लगा दिया है लेकिन अभी तक उन्हें महानगर की टीम में कोई स्थान नहीं मिला है, बस कुछ नेताओं पर यह कृप्या रही है जो कई बार पार्टी में स्थान पाने में सफल हुए है। अब इस बात को लेकर कार्यकर्ताओं में ही मांग उठ रही है कि अबकी बार नए कार्यकर्ताओं को भी मौका दिया जाए, संगठन के लिए काम किया है, चुनाव में पूरी मेहनत की है, घर-घर जाकर भाजपा के लिए वोट मांगे है लेकिन ईनाम के तौर पर आज तक कुछ नहीं मिला है। बस कुछ बड़े नेताओं के कारण और उनकी सिफारिशों का फायदा नेता उठा लेते है और संगठन में पद पाने में कामयाब हो जाते है।

Advertisment
Advertisment