Advertisment

गाजियाबाद- AKHILESH यादव पर राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप का हमला, बोले पकाओ ख्याली पुलाव

उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि दिल्ली में मिल्कीपुर चुनाव में जिस प्रकार भाजपा को जीत मिली है उसे साफ होता है कि देश का भरोसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है।

author-image
Kapil Mehra
एडिट
नरेंद्र कश्यप

उत्तरप्रदेश सरकार मंत्री नरेंद्र कश्यप

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता 

Advertisment

ख्याली पुलाव पकाए अखिलेश वर्तमान के साथ आने वाला भविष्य भी भाजपा का ही हैं- मंत्री नरेंद्र कश्यप

दिल्ली जीत से साफ हुआ देश में जन-जन का भरोसा मोदी पर मंत्री नरेंद्र कश्यप

योगी जी के नेतृत्व में समाज के लिए मिसाल होगा उत्तर प्रदेश का ऐतिहासिक बजट- मंत्री नरेंद्र कश्यप

Advertisment

मंत्री नरेंद्र कश्यप की दिल्ली चुनाव, मिल्कीपुर उपचुनाव और यूपी बजट 2025 पर प्रतिक्रिया

प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर हर्ष व्यक्त किया।

लेट लतीफ :जब पीएसी के नहीं बने आवास तो आम आदमी की क्या औकात

Advertisment

दिल्ली ने सुशासन चुना

मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि यह विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, भाजपा की नीतियों और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। दिल्ली की जनता ने भ्रष्टाचार और नकारात्मक राजनीति को नकारते हुए विकास और सुशासन को चुना है। 

सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास 

Advertisment

यह जनता का विश्वास है कि भाजपा सरकार अब दिल्ली में नए कीर्तिमान स्थापित करेगी और राजधानी को विश्वस्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित करेगी।

मिक्कीपुर उपचुनाव में भाजपा की जीत पर मंत्री कश्यप ने कहा कि यह जनता की स्पष्ट राय है कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो जनहित में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यह जीत दर्शाती है कि जनता प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों पर भरोसा कर रही है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी हर क्षेत्र में विकास और सेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ेगी।

दिल्ली गाजियाबाद वासियों के लिए खुशखबरी अब मेरठ दूर नहीं

उत्तरप्रदेश बजट 2025- 26

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 18 फरवरी 2025 को प्रस्तुत किए जाने वाले वर्ष 2025 के प्रथम बजट सत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री कश्यप ने कहा कि यह बजट समावेशी विकास, गरीबों के उत्थान, युवाओं को रोजगार और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

यूपी सरकार केबिनेट

उन्होंने कहा कि सरकार पिछड़ा वर्ग, दिव्यांगजन, किसान, युवा और महिला सशक्तीकरण को केंद्र में रखते हुए एक ऐतिहासिक बजट प्रस्तुत करेगी। यह बजट प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला साबित होगा।

पहले गाड़ी ठोकी, टोका तो मालिक को भी ठोक डाला

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रस्तुत किया जाने वाला यह बजट उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ जनता के सपनों को साकार करने वाला होगा।

Advertisment
Advertisment