Advertisment

Ghaziabad- निगम की कार्यवाही, अवैध तरीके से कूड़ा डाल रहे ट्रैक्टर ट्राली ज़प्त

शहर में अवैध कूड़े को लेकर महापौर सुनीता दयाल लगातार कार्यवाही कर रही है जिसके नतीजे भी देखने को मिलते हैं। ऐसे ही आज विजय नगर क्षेत्र के कॉर्बन कंपनी के बराबर में नगर निगम की भूमि पर लगातार अवैध कूड़ा डाला जा रहा है

author-image
Kapil Mehra
Nagar Nigam GZB
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता 

महापौर सुनीता दयाल ने विजय नगर में अवैध कूड़ा डालते 3 ट्रैक्टर कराए जप्त, नगर निगम की भूमि पर लगातार डाल रहे थे कूड़ा और नाले की शील्ड, महापौर को सूचना मिलते ही भेजी निगम की टीम।अवैध कूड़े के खिलाफ महापौर का ऐक्शन है जारी।

यह भी पढ़ें - बच गई जान, घर से हथियारनुमा सामान मिला

होगी जुर्माने की कार्यवाही

शहर में अवैध कूड़े को लेकर महापौर सुनीता दयाल लगातार कार्यवाही कर रही है जिसके नतीजे भी देखने को मिलते हैं।

ऐसे ही आज विजय नगर क्षेत्र के कॉर्बन कंपनी के बराबर में नगर निगम की भूमि पर लगातार अवैध कूड़ा डाला जा रहा है जिसमे पूर्व में भी महापौर द्वारा रात्रिकालीन में कार्यवाही कर टैक्टर जप्त कराये गए थे।

यह भी पढ़ें - गाजियाबादियों के लिए आज खास

फोटो जर्नलिस्ट सुनील कुमार

आज भी इसी प्रकार महापौर सुनीता दयाल को अवैध कूड़े डाले जाने की सूचना मिली जिसमे महापौर सुनीता दयाल ने अपनी टीम को लगाकर ट्रैक्टर की ट्रैकिंग कराई और आज मोके पर 3 ट्रैक्टर नाले की शील्ड के साथ नगर निगम के अधिकारियों जेड एस ओ ओमपाल जी एवं सफाई इंसपेक्टर स्वेता जी से जप्त कराए और नगर निगम के गैराज में खड़े कराए।

Advertisment

ट्रैक्टर पलड़े जाने पर पूछे जाने पर पता चला कि औद्योगिक क्षेत्र से आया है कूड़ा और यू पी एस आई डी सी के द्वारा अवैध कूड़ा डलवाया जा रहा है जिसकी पुष्टि भी की जाएगी।

यह भी पढ़ें - पुलिस वाले की पत्नी को लूटा, वह भी पुलिस चौकी के सामने

रोज़ मिल रही थी शिकायते 

विजय नगर क्षेत्र से आय दिन अवैध कूड़े की शिकायत मिलती है,जिसको लेकर स्थानीय निवासी भी जागरूक हो रहे हैं और कही अवैध कूड़ा डालते देख सूचना भी करते हैं जिसके कारण अवैध कूड़ा नगर निगम की सीमा में आने से भी रुक रहा है और अवैध कार्य करने वालो की कमर तोड़ने का कार्य भी महापौर एवं नगर आयुक्त के नेतृत्व में किया जा रहा है। और अवैध कूड़े के खिलाफ भविष्य में भी कार्यवाही जारी रहेगी।

Advertisment
Advertisment