/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/25/yIezFTLvwJyh0XTW2GYb.jpg)
लोनी बॉर्डर: पेशी कार्यालय में छत गिरने से उपनिरीक्षक की दुखद मृत्यु, दो आरोपी गिरफ्तार
सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार पेशी कार्यालय में तैनात उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार मिश्रा की दुखद मृत्यु हो गई। यह हादसा पेशी कार्यालय के एक कमरे की पूरी छत अचानक ढह जाने के कारण हुआ, जिसमें उपनिरीक्षक मलबे के नीचे दब गए। इस घटना ने पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ा दी है।
घटिया सामग्री बनी हादसे का कारण
घटना के तुरंत बाद मामले की गहन जांच शुरू की गई। जांच में पाया गया कि उक्त कमरे का निर्माण कार्य वर्ष 2023 में ठेकेदार बल्लू चौधरी (निवासी धीरजपुरी, दिल्ली) और आशीष कुमार (निवासी मोदीनगर, गाजियाबाद) द्वारा कराया गया था। प्रारंभिक जांच में निर्माण में लापरवाही और निम्न गुणवत्ता की सामग्री के उपयोग की बात सामने आई है, जिसके कारण यह हादसा हुआ।
मुकदमा हुआ दर्ज
इस संबंध में थाना लोनी बॉर्डर पर दोनों ठेकेदारों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों, बल्लू चौधरी और आशीष कुमार, को गिरफ्तार कर लिया है। वर्तमान में मामले में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कड़े कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

ghaziabad | BJP MP protest Ghaziabad | Dhir Singh Ghaziabad | Ghaziabad administration | Ghaziabad Crime News | Ghaziabad District Hospital | ghaziabad dm | Ghaziabad Field reporting | ghaziabad latest news | ghaziabad news | Ghaziabad news today | ghaziabad police | Ghaziabad Police Case | Ghaziabad protest | Ghaziabad Reactions | Ghaziabad Reporting | Ghaziabad Viral News | zila ghaziabad