/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/10/lc7loQjOI6KWHh8FNu2c.jpg)
गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है। राजेंद्र नगर सेक्टर-5 की रहने वाली मानसी के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 86 हजार रुपये उड़ा लिए। यह रकम एक अनजान टेलीग्राम लिंक पर क्लिक करने के बाद उनके खाते से निकाली गई। पुलिस ने 15 मई 2025 को मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कैसे हुई ठगी?
मानसी ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके मोबाइल नंबर पर एक अनजान नंबर से टेलीग्राम का लिंक आया था। लिंक की सत्यता जांचे बिना उन्होंने उस पर क्लिक कर दिया। इसके तुरंत बाद उनके मोबाइल पर बैंक खाते से पैसे निकलने का मैसेज आया। जब उन्होंने अपने बैंक खाते की जांच की, तो पता चला कि 86 हजार रुपये किसी अनजान व्यक्ति के बैंक खाते में ट्रांसफर हो चुके हैं।
घटना से हैरान मानसी ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज की। उनकी तहरीर के आधार पर साहिबाबाद पुलिस ने 15 मई को सूचना एवं प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस की कार्रवाई
एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि साइबर सेल की टीम मामले की गहन जांच कर रही है। पुलिस उस बैंक खाते की जानकारी जुटा रही है, जिसमें मानसी के खाते से रकम ट्रांसफर हुई। साथ ही, टेलीग्राम लिंक भेजने वाले मोबाइल नंबर की भी जांच की जा रही है। साइबर सेल सर्विलांस और तकनीकी संसाधनों की मदद से ठगों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।
साइबर ठगी का नया हथकंडा
यह घटना साइबर ठगों के नए हथकंडों को उजागर करती है। टेलीग्राम, व्हाट्सएप या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए भेजे गए लिंक पर क्लिक करने से फिशिंग हमले का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे लिंक में मैलवेयर हो सकते हैं, जो क्लिक करते ही यूजर की निजी जानकारी, जैसे बैंक डिटेल्स, चुरा लेते हैं। ठग इन जानकारियों का इस्तेमाल खातों से पैसे निकालने या अन्य अपराधों के लिए करते हैं।
ghaziabad | Ghaziabad administration | Ghaziabad Crime News | BJP MP protest Ghaziabad | ghaziabad dm | ghaziabad latest news | Ghaziabad Field reporting | Ghaziabad news today | ghaziabad news | Crime | Brutal Crime Stories | Crime Against Women | Crime in India | crime report | crime story India | Crime Thriller India | hindi crime update | Indian Crime News