गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता
होली से पहले विशेष अभियान चलाकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए।
मिलावटी मावा और पेय पदार्थों की बिक्री पर रोकथाम लगाने के लिए तीन दिन में दूध, खोया, पनीर, गुझिया, सूजी सहित अन्य खाद्य पदार्थों के 75 नमूने एकत्र करके लखनऊ लैब में भेजा गया।
इस दौरान टीम ने यूपी गेट से वाहन से ले जाए जा रहे 120 किलो पनीर को नष्ट कराया और राजनगर एक्सटेंशन स्थित रिलायंस ट्रेंड्स से पापड़, हैदराबादी कुकीज का नमूना लगभग आठ किलो हैदराबादी कुकीज जो मानव उपभोग के लिए उपयुक्त नहीं लगा था उसको जब्त किया।
यह भी पढ़ें - 22 मार्च को सलीम छोड़ेंगे इस्लाम अपनाएंगे सनातन धर्म
निर्माण इकाई, पैकर, कोल्ड स्टोरेज, भंडारण इकाइयों और मंडियों में छह मार्च से लेकर 13 मार्च तक अभियान चलाया जाएगा। छह मार्च को यूपी गेट पर से चार पनीर के नमूने लिए गए।
120 किलो पनीर को किया नष्ट
वाहन से लाए जा रहे है 120 किलो पनीर जिसकी कीमत 26400 रुपये थी उसको मौके पर ही नष्ट कराया गया। इसके अलावा 15 लीटर सफेद तरल खाद्य पदार्थ भी जब्त किया गया जिसकी कीमत 7 लाख 50 हजार रुपये रही।
इसके अलावा गोविंदपुरम से क्रीम, घी, रामनगर से बर्फी, खोया और घी, आरडीसी से एक सूजी, बेसन और नमकीन, नाहली स्थित दो पनीर निर्माण इकाइयों से सात पनीर, दो रिफाइंड पाम ऑयल और एक दूध का नमूना लिया गया।
यह भी पढ़ें - गाय को राष्ट्र माता घोषित करे सरकार : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती
मसालों के नमूने भी लिए
सात मार्च को इंदिरापुरम से नामी चाय ब्रांड कैफे से लहसुन पाउडर, चाय मसाला, टैचो क्रंच का नमूना लिया गया। मसूरी से छेना रसगुल्ला, छेना मिठाई ,नमकीन और रंगीन कचरी का नमूना, मोदीनगर से केसर बर्फी, छेना मिठाई, रबड़ी, मुरादनगर से खोए की मिठाई, राजेंद्र नगर से नमकीन और पनीर का नमूना, शालीमार गार्डन से पनीर और खोया का नमूना संग्रहीत किया गया।
लखनऊ भेजे गए नमूने
आठ मार्च को पुराने बस अड्डे स्थित सब्जी मंडी से पनीर का नमूना, गोविंदपुरम से रसगुल्ला, कलाकंद, मिल्क केक, बर्फी का नमूना लिया गया। गया। वहां नौ मार्च को वसुंधरा से दो गुझिया, मिल्क केक, समोसा, बेसन, पापड़, ग्रीन चटनी का नमूना लिया गया। इस दौरान आठ टीमें लगाई गई थीं।
यह भी पढ़ें - मौलाना मदनी के साथ होली मनाएंगे नरसिंहानंद सरस्वती
अरविंद कुमार यादव ने बताया कि सभी नमूनों को जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला में भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी