Advertisment

Ghaziabad- शहर में 2450 जगह जलेगी होली, सुरक्षा के पुख्ता इंतजार

होली को लेकर आज गाजियाबाद में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पूरे जिले में आज 2450 स्थलों पर होलिका दहन होगा। पुलिस कमिश्नर अजय कुमार मिश्र ने सुरक्षा सम्बंधी कड़े निर्देश दिए हैं। जहां तीन जोन में पुलिस फोर्स की ड्यूटी लगाई गई है।

author-image
Kapil Mehra
 Holi
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता 

Advertisment

शहर में सुरक्षा बढ़ाई

होली को लेकर आज गाजियाबाद में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। गाजियाबाद में आज 2450 स्थलों पर होलिका दहन होगा। पुलिस कमिश्नर अजय कुमार मिश्र ने सुरक्षा सम्बंधी कड़े निर्देश दिए हैं।

3 जोन की फॉर्स है अलर्ट 

Advertisment

जहां तीन जोन में पुलिस फोर्स की ड्यूटी लगाई गई है। हुड़दंग रोकने के लिए भी सभी थाना प्रभारी और ACP को कड़े निर्देश दिए हैं। जिन स्थलों पर होलिका दहन होना है, वहां भी सुरक्षा रहेगी।

यह भी पढ़ें - केंद्रीय गुप्तचर प्रशिक्षण के 78वे दो दिवसीय सत्र का समापन हुआ

DCP सिटी राजेश कुमार ने बताया कि हिंडन जोन 367, देहात में 623 स्थलों पर होलिका दहन होना है। वहीं सिटी क्षेत्र में 1429 स्थानों पर होलिका दहन होगा। अन्य स्थलों पर भी होली रखी गईं हैं। होलिका दहन और जुमे की नमाज सौहार्दपूर्ण मनाने के लिए पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर तीनों जोन में 13 व 14 मार्च को पुलिस अलर्ट रहेगी।

Advertisment

फोटो जर्नलिस्ट सुनील कुमार

यह भी पढ़ें - 14 मार्च से शुरू होगा भक्तिमाल जयंती उत्सव

रात 12 बजे तक रहेगा पहरा

Advertisment

आज रात 12 बजे तक होलिका दहन स्थल पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। दोपहर को होने वाली जुमे की नमाज के दौरान पुलिस की ड्यूटी रहेगी। जहां मस्जिद हैं, वहां भी सुरक्षा रहेगी। नमाज के दौरान मुख्य सड़कों पर स्थित मस्जिदों के दोनों ओर बैरियर लगाए जाएंगे। सड़क पर नमाज न करने की अपील की गई है।

अगर बिगाड़ा माहौल तो होगी जेल

डीसीपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। यदि किसी ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया तो पुलिस सख्ती से निपटेगी। ऐसे लोगों को अरेस्ट कर जेल भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें - सड़क पर होलिका दहन न करें, नगर आयुक्त

Advertisment
Advertisment