Advertisment

Ghaziabad- कानावनी दीवार हादसा, पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज

कनावनी गांव के पास टाइल्स गोदाम की दीवार गिरने से पांच साल के मासूम की मौत के मामले में गोदाम मालिक के खिलाफ इंदिरापुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है। बच्ची के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया।

author-image
Kapil Mehra
फोटो जर्नलिस्ट सुनील कुमार
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता 

गाजियाबाद टाइल्स गोदाम की दीवार गिरने से आठ साल के मासूम की मौत के मामले में गोदाम मालिक के खिलाफ इंदिरापुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है।

पिता ने मुकदमा दर्ज कराया

राजेश कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी मोना, आठ साल के बेटे विशाल के साथ 11 मार्च की शाम लगभग पांच बजे कनावनी गांव स्थित डूब क्षेत्र में दूध लेने गई थी। रास्ते में टाइल्स गोदाम की दीवार दोनों पर गिर गई थी।

यह भी पढ़ें - कारोबारी BJP कोषाध्यक्ष के बेटे-भतीजे से मारपीट, FIR

दीवार गिरने पर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे में घायल दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उपचार के दौरान विशाल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मोना की हालत पहले से अच्छी है।

राजेश कुमार ने बताया कि बेटे के अंतिम संस्कार के बाद पुलिस को शिकायत देने थाने पहुंचे हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि गोदाम की चार इंच की दीवार बगैर बीम के बनाई गई।

यह भी पढ़ें - दशकों पहले की कुर्बानी आई काम, जिलाध्यक्ष बने चैन पाल

Advertisment

टाइल्स का वजन ज्यादा होने पर दीवार गिरने से हादसा हो गया। पीड़ित ने आरोपी पर लापरवाही का आरोप लगाया है और दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि बात करने पर आरोपी बोलने लगा कि जो होगा देखा जाएगा।

इंदिरापुरम एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि गोदाम मालिक हरिओम सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर, जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें - पद भले ही छोटा, मगर बड़ी है जिम्मेदारी-सांसद

Advertisment
Advertisment