गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता
पांच अप्रैल को कश्यप- निषाद संगठन गाजियाबाद में महर्षि कश्यप जयंती पर करेगा महाकुंभ
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
घंटाघर रामलीला मैदान में होगा आयोजन
कश्यप निषाद संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप के नेतृत्व में 5 अप्रैल को गाजियाबाद के घंटाघर रामलीला मैदान में कश्यप निषाद संगठन विशाल महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। इस महाकुंभ में कश्यप समाज के क्षेत्रीय, प्रादेशिक और राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें - वृद्ध महिला को दिया शादी का झांसा, ठगी करोड़ों की संपत्ति, ठग हुआ फरार
मुख्यमंत्री होंगे अथिति
कार्यक्रम में खुद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पदाधिकारियों को संबोधित करने के लिए गाजियाबाद आएंगे। नरेंद्र कश्यप ने बताया है कि इस कार्यक्रम का मकसद महर्षि कश्यप को याद करना और उनके बताएं सिद्धांतों को जीवन में अपनाने लिए किया जा रहा है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम और महर्षि कश्यप के जीवन से जुड़े नाटक प्रस्तुत किए जाएंगे। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा कई अन्य प्रमुख अतिथि भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का काम करेंगे।
महर्षि कश्यप को दी जाएगी पुष्पांजलि
5 अप्रैल को घंटाघर रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले कश्यप निषाद संगठन के महाकुंभ का मकसद महर्षि कश्यप जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि देना है।
यह भी पढ़ें - 30 मार्च को वक़्फ़ बोर्ड की समाप्ति को लेकर दिल्ली जाएंगे, यति नरसिंहानन्द सरस्वती
मंच पर महर्षि कश्यप की तस्वीर लगाई जाएगी इसके साथ ही महर्षि कश्यप से जुड़े जीवन के किस्सों को भी संगठन के लोग सुनने का काम करेंगे। इस पूरे आयोजन को महर्षि कश्यप के प्रति समर्पित करने के लिए आयोजित किया जा रहा है।
घंटाघर रामलीला मैदान में कई दिन पहले शुरू हो जाएगी तैयारी
कश्यप निषाद संगठन की ओर से होने वाले रामलीला मैदान घंटाघर में विशाल महाकुंभ को आयोजित करने का मकसद कश्यप निषाद समाज को एकजुट करने के साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। नरेंद्र कश्यप ने बताया है कि कार्यक्रम के लिए तैयारी को शुरू कर दिया गया है।
वही मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ का समय भी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मिल गया है। कार्यक्रम घंटाघर रामलीला मैदान में होगा, जहां विशाल पंडाल के साथ ही हजारों लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। इसके साथ ही शहरभर में बैनर और होल्डिंग्स लगाने का काम किया जाएगा।
यह भी पढ़ें - गाजियाबाद बना NCR का सबसे दूषित शहर, देश में आया तीसरा स्थान
दिल्ली ,उत्तर प्रदेश ,उत्तराखंड सहित कई प्रदेश के पदाधिकारी होंगे शामिल
घंटाघर रामलीला मैदान में 5 अप्रैल को आयोजित होने वाले कश्यप निषाद संगठन के विशाल महाकुंभ में उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि दिल्ली, हरियाणा ,पंजाब ,राजस्थान, हिमाचल प्रदेश,जम्मू कश्मीर व मध्य प्रदेश के साथ ही कई अन्य प्रदेश के कश्यप निषाद संगठन के पदाधिकारी शामिल होंगे।
इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों को मंच पर स्थान देने के साथ ही उनके द्वारा समाज को एकजुट करने का संदेश दिया जाएगा।
कार्यकर्ताओं को दी जाएगी बड़ी जिम्मेदारी
5 अप्रैल को कश्यप निषाद संगठन की ओर से आयोजित होने वाले विशाल महाकुंभ के लिए कश्यप निषाद संगठन के पदाधिकारियों को कार्यक्रम के लिए सूचना दे दी गई है। इसके साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने और बड़े स्तर पर सफल आयोजन करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों को शामिल किया जाना है और मंच से मुख्यमंत्री और नरेंद्र कश्यप का संबोधन भी होगा। जिसे सुनने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ भी आमंत्रित की जाएगी। बता दें कि इससे पहले भी नरेंद्र कश्यप द्वारा कश्यप निषाद संगठन के कई कार्यक्रम गाजियाबाद में कराए गए हैं जो बेहद सफल रहे हैं।