Advertisment

गाजियाबाद- रक्षा राज्य मंत्री ने किया राइज इन इंडिया एग्जीबिशन 2025 का उद्घाटन

गाजियाबाद के HIRT कॉलेज परिसर में राइज इन इंडिया एग्जीबिशन 2025 का उद्घाटन केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ व पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल ने किया

author-image
Kapil Mehra
एडिट
फोटो जर्नलिस्ट सुनील कुमार

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता 

मेगा एग्जिबिशन "राइज इन इंडिया" का केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ एवं डॉ अनिल अग्रवाल ने किया शुभारंभ।

5 वर्ष का हुआ राइज इन इडिया

ग़ाज़ियाबाद में पांचवा मेगा एग्जिबिशन "राइज इन इंडिया 2025" का आयोजन हुआ। जिसका शुभारंभ आज मेरठ रोड स्थित एचआरआईटी यूनिवर्सिटी में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और गाजियाबाद से पूर्व राज्य सभा सांसद एवं एचआरआईटी यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ अनिल अग्रवाल द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें - क्या गाजियाबाद के अधिवक्ता फिर करेंगे हड़ताल

इसके अंतर्गत राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के लगभग 60 संस्थान अपनी उपलब्धियों को ग़ाज़ियाबाद में प्रदर्शित कर रहे हैं।

विभाग जैसे कि डीआरडीओ, इसरो ,जीएसआई, सीएसआईआर, एनएफएल , आई॰सी॰ए॰आर॰, जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया, टूरिज्म मंत्रालय, डीसी हैंडिक्राफ़्ट, आयुष मंत्रालय, आईसीएमआर, बीआईएस, एनटीपीसी, युपेडा, एलिम्को, टी बोर्ड,कृभको, जेम, सिपेट, सेंट्रल सिल्क बोर्ड, नीलिट, डिपार्टमेंट ऑफ़ एटॉमिक एनर्जी इसमें भाग ले रहे है।

यह भी पढ़ें - निगम करवाएगा 2 किलोमीटर लंबे नाले का निर्माण

Advertisment

इसके अंतर्गत 20 से 22 फ़रवरी को ग़ाज़ियाबाद के स्कूल एवं कॉलेज के हजारों विद्यार्थी विभिन्न संस्थानों की प्रदर्शनी देख कर लाभान्वित होंगे।

निःशुल्क रहेगी एंट्री 

सभी इसे निशुल्क देख सकते हैं। इस प्रदर्शनी में मुख्य रूप से इसरो, डीआरडीओ, जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया , डिपार्टमेंट ऑफ़ एटॉमिक एनर्जी आयुष मंत्रालय आदि संस्थानों के द्वारा पिछले वर्षों में प्राप्त की गई उपलब्धियां से संबंधित प्रदर्शनी का प्रदर्शन किया गया है जिसमें उपरोक्त संस्थानों के वैज्ञानिक भी उपस्थित है। विकसित भारत के अंतर्गत भारत विभिन्न क्षेत्रों में विगत वर्षों में जितनी प्रगति कर रहा है उन सभी का प्रदर्शन संस्थान के माध्यम से तीन दिन में किया जा रहा हैं।

रक्षा राज्य मंत्री का संबोधन 

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को वहां मौजूद बच्चों के साथ सेल्फी खिंचवाई, प्रदर्शनी के हर स्टाल पर जाकर जानकारी ली व वहां सभी को संबोधित करते हुए कहा कि। 

Advertisment

फोटो जर्नलिस्ट सुनील कुमार

रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि इतनी तो विश्व में किसी लोकतांत्रिक देशों की आबादी नहीं है जितनी भारत में लोगों ने कुंभ स्नान का पुण्य प्राप्त किया। यशस्वी प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा विगत 11 वर्षों से सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सबका प्रयास के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत को प्रमुखता से आगे बढ़ाते हुए देश का सर्वांगीण विकास किया जा रहा है। 

फोटो जर्नलिस्ट सुनील कुमार

Advertisment

डॉ अनिल अग्रवाल ने कहा कि भारत हर क्षेत्र मे आत्म निर्भर हो रहा है। आज संपूर्ण विश्व भारत की ओर देख रहा है वह अनुकरणीय है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में ही यह संभव हुआ है। प्रधान मंत्री के विज़न से जन जन तक विकास पहुंचा है, अंतोदय के लक्ष्य को पुरा करने का काम इस सरकार ने किया है। यही सब कार्य प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित करने का काम "राइज इन इंडिया 2025”से किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें - बदमाशों के हौसले बुलंद, थाने के नजदीक छीना छात्रा का मोबाइल

Advertisment
Advertisment