Advertisment

Ghaziabad - मिज़ोरम राज्यपाल जनरल वीके सिंह ने किया गाजियाबाद में ओपन जिम का लोकार्पण

गाजियाबाद के पूर्व सांसद व मौजूदा मिजोरम के राज्यपाल डॉक्टर जनरल वीके सिंह ने आज गाजियाबाद में 50 ओपन जिम का लोकार्पण कर शहर वासियों को नई सौगात दी।

author-image
Kapil Mehra
एडिट
फोटो जर्नलिस्ट सुनील कुमार

मिजोरम के राज्यपाल वीके सिंह ने किया गाजियाबाद में ओपन जिम का उद्घाटन

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता 

गाजियाबाद के पूर्व सांसद व वर्तमान में मिजोरम राज्य के राज्यपाल सेवानिवृत्ति डॉ० जरनल वी०के० सिंह ने आज गाजियाबाद वासियों को नई सौगात दी। 

ओपन जिम का उद्घाटन 

मिजोरम से खास गाजियाबाद आए राज्यपाल जनरल वीके सिंह ने शहर वासियों को 50 ओपन जिम का उद्घाटन करके एक नई सौगात दी राज्यपाल वी० के० सिंह ने बताया कि उनका आज भी गाजियाबाद से एक अटूट रिश्ता है, उद्घाटन का कार्यक्रम राज्यपाल वी०के० सिंह के राजनगर स्थित आवास पर हुआ। 

स्कल्पचर पार्क में शुरू हुआ ओपन जिम, लोगों ने किया स्वागत

सुबह से ही लगी रही भीड़ 

जैसे ही शहर में खबर लगी कि राज्यपाल वी०के० सिंह का कार्यक्रम आज गाजियाबाद में है तो उनके घर पर जनता का जमवाड़ा लग गया, अपने स्वभाव के अनुसार राज्यपाल वी०के० सिंह सभी व्यक्तियों से मिले और उनका धन्यवाद किया। 

गाजियाबाद को मिलती रहेगी सौगात 

राज्यपाल वी०के० सिंह ने बताया कि जिस प्रकार उनके शासनकाल में गाजियाबाद में विकास ने गति पकड़ी और गाजियाबाद की जनता को मूलभूत सुविधा जिससे शहर वांछित था उनको वी०के० सिंह ने सांसद रहते पूरा करवाया था।

Advertisment

फोटो जर्नलिस्ट सुनील कुमार

वी०के० सिंह ने बताया कि उन्होंने गाजियाबाद की जनता को स्वस्थ जीवन का वादा किया था जिसके लिए आज वह 50 ओपन जिम का उद्घाटन करने के लिए मिजोरम से गाजियाबाद आए है।

पुलिस मुठभेड़ में मुरादनगर लूट के 5 आरोपी गिरफ्तार, 4 को पैर में लगी गोली

सांसद विधायकों ने बनाई दूरी 

Advertisment

जहां राजनगर स्थित राज्यपाल वी०के० सिंह के आवास पर उनके समर्थकों की भीड़ लगी रही वहीं गाजियाबाद के पांचो विधायक व सांसद अतुल गर्ग और महापौर सुनीता दयाल ने कार्यक्रम से दूरी बनाकर रखी। 

मीडिया के साथ बिताया लम्बा समय 

राज्यपाल वी०के० सिंह ने गाजियाबाद की मीडिया के साथ लंबी बातचीत करी और प्रेस वार्ता में मीडिया के सभी सवालों का जवाब दिया, मीडिया से मुखातिब होते हुए वी०के० सिंह ने बताया कि जिस प्रकार मीडिया निष्पक्ष से तरीके काम कर रही वह काबिले तारीफ है।

फोटो जर्नलिस्ट सुनील कुमार

क्या नाराजगी है ?

Advertisment

राज्यपाल वी०के० सिंह के कार्यक्रम में सबकी नजर स्थानीय विधायकों, विधान परिषद सदस्य, महापौर व सांसद के आगमन पर थी पर दोपहर होते-होते कोई भी नेता उनके आवास पर मिलने नहीं पहुंचा अब इस क्या कहे समय की व्यस्तता या नाराज़गी।

अधिकारियों के आने का सिलसिला जारी था 

जनरल वी०के० सिंह के घर पर सुबह से ही अधिकारियों का आवागमन लगा हुआ था जिलाधिकारी दीपक मीणा, नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक जीडीए वीसी अतुल वत्स हो या जिले की पुलिस के मुखिया पुलिस कमिश्नर अजय मिश्र सभी अधिकारियों ने राज्यपाल वी०के० सिंह के समक्ष अपनी हाजिरी लगाई।

फोटो जर्नलिस्ट सुनील कुमार

लो कर लो बात! वकीलों की भी दर्ज नहीं होती FIR

Advertisment
Advertisment