Advertisment

Ghaziabad News - यात्रा के साथ लाइव म्यूजिकल फ्राइडेज़ के सीजन-2 का शानदार आगाज

नमो भारत अनप्लग्ड: लाइव म्यूजिकल फ्राइडेज़" का यह नया सीजन संगीत, जोश और देशभक्ति के रंगों से सराबोर एक अनूठा अनुभव साबित होने वाला है। हर शुक्रवार को इस मंच पर नई प्रतिभाओं और संगीत के जादू का इंतजार रहेगा।

author-image
Kapil Mehra
Namo Bharat Train

Namo Bharat Train Photograph: (NCRTC)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता

नमो भारत अनप्लग्ड: लाइव म्यूजिकल फ्राइडेज़ के सीजन-2 का शानदार आगाज, देश के वीर जवानों को समर्पित रही पहली शाम

आनंद विहार नमो भारत स्टेशन पर 23 मई 2025 को नमो भारत अनप्लग्ड: लाइव म्यूजिकल फ्राइडेज़ के सीजन-2 का धमाकेदार आगाज हुआ। म्यूजिकल बैंड "ट्रेबल क्लेफ" ने अपनी शानदार प्रस्तुति से शुक्रवार की इस शाम को अविस्मरणीय बना दिया। उनकी देशभक्ति से ओतप्रोत धुनों ने हर संगीत प्रेमी को झूमने पर मजबूर कर दिया।

फोटो जर्नलिस्ट सुनील कुमार

सीजन-2 की यह पहली शाम देश और भारतीय सेना के वीर जवानों के अदम्य साहस और शौर्य को समर्पित थी, जिसमें सभी प्रस्तुतियाँ इस थीम पर आधारित रहीं। इस आयोजन ने नमो भारत के यात्रियों के साथ-साथ अन्य संगीत प्रेमियों को भी आकर्षित किया, जो इस अनूठे अनुभव का हिस्सा बनने के लिए यहाँ उमड़े।

ऑन-दी-स्पॉट अंताक्षरी ने बांधा समां

Advertisment

इस सीजन में नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एनसीआरटीसी) ने एक नए सेग्मेंट, ऑन-दी-स्पॉट अंताक्षरी की शुरुआत की, जिसने श्रोताओं के बीच खासा उत्साह पैदा किया। इस सेग्मेंट में कुछ श्रोताओं को अंताक्षरी खेलने के लिए चुना गया, और लोगों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह नया प्रयोग दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय रहा और आयोजन में एक नया रंग जोड़ा।

फोटो जर्नलिस्ट सुनील कुमार

ट्रेबल क्लेफ ने जीता दिल

प्रस्तुति देने वाला बैंड "ट्रेबल क्लेफ" RKGIT कॉलेज के इंजीनियरिंग छात्रों का समूह है। बैंड के सदस्यों आकाश शर्मा (सिंगर), अभिजीत (सिंगर), आयुष तिवारी (सिंगर), एकांक तिवारी (सिंगर), प्रणव त्यागी (सिंगर), शिवांशु त्रिपाठी (सिंगर), अदित्य राज तिवारी (सिंगर), योगेश कत्युरा (सिंगर), अदित्य गुप्ता (सिंगर), अदित्य मिश्रा (गिटारिस्ट), व्योम सिंघल (सिंगर+गिटारिस्ट) और कृष्ण त्यागी (ड्रमर) ने देशभक्ति गीतों के जरिए भारतीय वीरों के पराक्रम को नमन किया। उनकी जोशीली प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Advertisment

फोटो जर्नलिस्ट सुनील कुमार

S-1 की सफलता के बाद S-2 की धमाकेदार शुरुआत

उल्लेखनीय है कि नमो भारत अनप्लग्ड: लाइव म्यूजिकल फ्राइडेज़  के सीजन-1 का आयोजन पिछले वर्ष गाजियाबाद नमो भारत स्टेशन पर लगभग तीन महीने तक चला था। यात्रियों की जबरदस्त मांग और उत्साह को देखते हुए NCRT ने सीजन-2 को डिजाइन किया है। अब हर शुक्रवार शाम 6 बजे से आनंद विहार नमो भारत स्टेशन के अपर कॉनकोर्स लेवल (नॉन-रिवेन्यू एरिया) पर यह संगीतमय सिलसिला जारी रहेगा।

संगीत के दीवानों के लिए खुला मंच

एनसीआरटीसी इस आयोजन के माध्यम से नमो भारत के यात्रियों के सफर को संगीत के विविध रंगों से और अधिक यादगार बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। संगीत प्रेमी इस इवेंट का हिस्सा बनने के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और स्टेज पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं। यह मंच नमो भारत के यात्रियों, युवाओं, छात्रों और सभी संगीत प्रेमियों के लिए खुला है, जिसका उद्देश्य छुपी प्रतिभाओं को सामने लाना और उन्हें प्रोत्साहित करना है।

Advertisment

ghaziabad | BJP Ghaziabad | BJP MP protest Ghaziabad | Ghaziabad District Hospital | ghaziabad dm | Ghaziabad Field reporting | ghaziabad latest news | ghaziabad news | Ghaziabad news today | ghaziabad police | Ghaziabad Police Case | Ghaziabad protest | Ghaziabad Reactions | Ghaziabad Reporting | Ghaziabad Viral News 

फोटो जर्नलिस्ट सुनील कुमार

ghaziabad BJP Ghaziabad BJP MP protest Ghaziabad Ghaziabad District Hospital ghaziabad dm Ghaziabad Field reporting ghaziabad latest news ghaziabad news Ghaziabad news today ghaziabad police Ghaziabad Police Case Ghaziabad protest Ghaziabad Reactions Ghaziabad Reporting Ghaziabad Viral News
Advertisment
Advertisment