Advertisment

Ghaziabad- NNG ने इंदिरापुरम में वसूले 75 लाख रुपए, करी संपति सील

गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र में नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 मकान 22 दुकानों को सील कर संपत्ति कर जमा न होने पर वसूला 75 लाख रुपए का जुर्माना।

author-image
Kapil Mehra
Nagar Nigam GZB

निगम ने वसूल 75 लाख रुपए

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता 

इंद्रापुरम के न्याय खंड-2 और संपत्ति कर जमा न होने के कारण सीलिंग की कार्रवाई की गई। इसमें कुल 10 दुकानों को सील किया गया। सीलिंग के बाद पांच दुकान संचालकों ने अपना संपत्ति कर जमा करा दिया है। इंदिरापुरम में बंद पड़े 22 मकानों पर भी सील लगाई गई।

यह भी पढ़ें - प्रशासन पहुंचा बाबा दूधेश्वर धाम, महाशिवरात्रि के इंतजाम का लिया जायजा

वसूले 75 लाख 

Advertisment

निगम की टीम ने करीब 75 लाख रुपये से अधिक कर की वसूली की।वसुंधरा जोनल प्रभारी सुनील राय ने बताया कि यह कार्रवाई नगर आयुक्त के दिशा-निर्देशों के अनुसार की जा रही है।

व्यापारियों में रोष 

नगर निगम द्वारा की जा रही इस कार्रवाई से व्यापारियों में रोष है। व्यापारियों ने आरोप लगाया है कि नगर निगम ने उन्हें सीलिंग से पहले कोई नोटिस नहीं भेजा है। वह सब छोटे व्यापारी हैं। अभी-अभी इंदिरापुरम नगर निगम को हैंडओवर हुआ है। ऐसे में उन्हें कर जमा करने के लिए थोड़ा समय चाहिए। नगर निगम बिना समय दिए और बताए कार्रवाई कर रहा है।

Advertisment

यह भी पढ़ें - कार डीलरों पर मुकदमा, पार्किंग पर अवैध कब्जा, गुंडागर्दी करने का आरोप

बुलाई बैठक 

इंदिरापुरम व्यापार मंडल के मीडिया प्रभारी किशोर ठाकुर ने बताया कि इस संबंध में अब बड़े स्तर पर व्यापार मंडल ने बैठक बुलाई है। यदि नगर निगम ने कार्रवाई करना बंद नहीं किया तो नगर निगम वसुंधरा कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

Advertisment

यह भी पढ़ें - पुलिस लाइन के सामने पुलिस की गाड़ी ठोकी, हो गया फरार, अब FIR

Advertisment
Advertisment