गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता
गाजियाबाद राष्ट्रीय लोक दल ने गाजियाबाद में महिला अध्यक्ष पद की घोषणा की।
राष्ट्रीय लोकदल की एक प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ जिसमें राष्ट्रीय लोकदल की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मनीषा अहलावत ने गाजियाबाद निवासी राखी संधू को गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी।
यह भी पढ़ें - हिंडन एयरपोर्ट से बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट पहले ही दिन एक घंटा लेट, 173 सीटे थी बुक
महिलाओं का अहम योगदान
मनीषा अहलावत ने बताया जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में 33% महिलाओं के लिए सीटे आरक्षित करने का फैसला लिया है उसी प्रकार राष्ट्रीय लोक दल भी पार्टी में महिलाओं को बड़ी जिम्मेदारी दे रही है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा मनीषा अहलावत ने बताया बड़ी संख्या में महिलाएं राष्ट्रीय लोकदल से जुड़ रही हैं और राष्ट्रीय लोकदल ने पश्चिम उत्तर प्रदेश में भी सभी अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। जिससे महिलाओं की भागीदारी पार्टी में बढ़ेगी और पार्टी का बड़े स्तर पर विस्तार होगा।
यह भी पढ़ें - नमाज पर सोसायटी में संग्राम, पुलिस की एंट्री, कम्युनिटी हॉल में अब नही होगी नमाज
इसी क्रम में आज राखी संधू को महानगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है और उनसे अपेक्षा करी जा रही है कि आने वाले समय में वह गाजियाबाद से अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं को राष्ट्रीय लोक दल के साथ जोड़ेंगे।
यह भी पढ़ें - कैबिनेट मंत्री की मौजूदगी में सीएम धामी कर गए योगी के यूपी को डाउन, ऐसा क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर