गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता
दिनेश प्रताप सिंह, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने किया साहिबाबाद नवीन मंडी का औचक निरीक्षण
दिनेश प्रताप सिंह ने किसानों की शिकायतों को सुन और आदेश दिया: त्वरित कार्यवाही से हो किसानों की समस्याओं का निदान
निरीक्षण के दौरान सफाई, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य बिन्दुओं पर की जांच, दिये आवश्यक दिशा—निर्देश।
शिकायतों का किया निस्तारण
इस दौरान उन्होने मंडी की कार्यशैली तथा साफ सफाई व व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होने आढ़तियों और किसानों से वार्ता की उन्होने किसानों की समस्याओं को सुना और अधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया।
सीवर का पानी पीने के लिए मजबूर है प्रताप विहार निवासी, निगम खामोश
आप को बता दे साहिबाबाद नवीन सब्जी मंडी गाजियाबाद की बड़ी मंडियों में से एक है, जहां पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लगभग सभी किसान अपनी फसल बेचने आते है।
तहसील दिवस: बहुत नाइंसाफी है, शिकायतें 135, निस्तारण सिर्फ 13 का
शेष समस्याओं के निस्तारण के लिए सम्बंधित विभाग को निर्देशित किया। उन्होने कहा कि त्वरित कार्यवाही से किसानों की समस्याओं का निदान किया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होने मंडी प्रबंधक को निर्देशित किया कि किसानों के विश्राम गृह में भी सभी जरूरी व्यवस्थाओं को पूर्ण व दूरस्थ किया जाएं। मंडी में अनाज की सुरक्षा के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
गाजियाबाद के 64 परीक्षा केंद्र है शिक्षा विभाग के लाइव कैमरे की निगरानी में
इस मौके पर मंडी सचिव सहित अन्य मंडी कर्मचारी, आढ़ती, किसान सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।