Advertisment

Ghaziabad- सीवर का पानी पीने के लिए मजबूर है प्रताप विहार निवासी, निगम खामोश

गाजियाबाद के प्रताप विहार क्षेत्र में वार्ड 51 के निवासी गंदा रेतीला सीवर युक्त पानी पीने के लिए मजबूर है, निवासियों का आरोप है कि कई बार निगम से शिकायत करने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है

author-image
Kapil Mehra
एडिट
गंदा पानी

प्रताप विहार क्षेत्र में निगम द्वारा गंदे पानी की सप्लाई

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता 

गाजियाबाद। वार्ड नंबर 51 के प्रताप विहार सेक्टर-11 ई ब्लॉक में पिछले एक महीने से रेत मिला पानी आ रहा था।

बृहस्पतिवार को सुबह रेत के साथ ही सीवर मिला पानी आने से घरों में बदबू फैल गई। कॉलोनी निवासी राजेश कुमार ने बताया कि उनका बेटा जब बाथरूम में नहाने गया तो बदबू के कारण उसे उल्टी होने लगी। आसपास के घरों के लोग सड़क पर आ गए और नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया।

मिज़ोरम राज्यपाल जनरल वीके सिंह ने किया गाजियाबाद में ओपन जिम का लोकार्पण

Advertisment

अधिकारियों को पिलाएंगे गंदा पानी 

लोगों ने कहा कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो गंदा पानी लेकर लोग नगर निगम कार्यालय जाएंगे और अफसरों से कहेंगे कि इसे पीकर दिखाएं। कॉलोनी निवासी नीलम ने कहा कि हम लोग समय पर जल कर और सीवर कर जमा कर रहे हैं। इसके बावजूद पीने के लिए गंदा पानी मिल रहा है।

अगर पी खुले में शराब तो जाओगे जेल

Advertisment

कॉलोनी में करीब 1400 परिवार रहते हैं। विनोद कुमार ने बताया कि पिछले एक महीने से जो पानी आ रहा है उसमें रेत मिला है। यह पानी नहाने लायक भी नहीं है। कई बार नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं लेकिन, समाधान नहीं किया जा रहा है।

जूते मारने वाले को 5 लाख का इनाम दूंगा, विधायक नंदकिशोर गुर्जर

Advertisment
Advertisment