Advertisment

Ghaziabad weather forecast: आज सुबह से तेज धूप उड़ाएगी होश, भीषण गर्मी करेगी बेहाल, पॉल्यूशन लेबल अनहेल्दी

गाजियाबाद में आज रविवार को सुबह से ही बेहद तेज धूप के साथ तापमान एकसाथ बढ़ने से दिनभर मौसम गर्म रहेगा। सोमवार से तापमान और चढ़ने से अब दिनोंदीन भीषण गर्मी का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा। जिले का प्रदूषण स्तर थोड़ा कम होकर औसतन 162 AQI पर आ गया है।

author-image
Neeraj Gupta
मौसम

मौसम

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता। गाजियाबाद में आज रविवार को सुबह से ही बेहद तेज धूप के साथ तापमान एकसाथ बढ़ने से दिनभर मौसम गर्म रहेगा। सोमवार से तापमान और चढ़ने से अब दिनोंदीन भीषण गर्मी का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा। जिले का प्रदूषण स्तर थोड़ा कम होकर औसतन 162 AQI पर आकर अनहेल्दी की श्रेणी में पहुंच गया है।

Advertisment

मौसम: धूप तेज होने से दिन में बढ़ेगा तापमान... मध्यम हवा चलेगी

पिछले कई दिनों से मौसम के तेवर चटख चल रहे हैं। अब अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ने से गर्मी फिर से रंग दिखा रही है। शनिवार को भी मौसम का मिजाज दोपहर बाद थोड़ा नरम रहा। बादल छाए और हवा भी चलने से शाम को मौसम सुहाना हो गया। अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहा जबकि न्यूनतम तापमान भी 2 डिग्री चढ़ने से 24 डिग्री हो गया। रात में मौसम सामान्य ही था।

PALAMU में आज मौसम का हाल

Advertisment

आज दिनभर तेज धूप के साथ टेंपरेचर बढ़ेगा

रविवार को मौसम सुबह से गरम होना शुरू हो गया था। सुबह से चटख धूप ने दिन में मौसम एकदम गर्म रहने का आगाज कर दिया। तापमान 3 डिग्री तक चढ़ने से गर्मी अब परेशान करेगी। मौसम में आर्द्रता 75 प्रतिशत होने से परेशानी बढ़ाए रखेगी। 3 किमी की रफ्तार से चलने वाली हवाएं तनिक भी राहत देने वाली नहीं होंगी। अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने से रात में भी परेशानी बढ़ी रहेंगी।

अब चढ़ता जाएगा पारा मीटर, गर्मी दिखाने लगेगी रौद्र रूप

Advertisment

मौसम विभाग रविवार आज से मौसम बेहद गर्म होते रहने के संकेत दे रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने की संभावना है। लेकिन सोमवार से तापमान 2 डिग्री तक चढ़ने और मंगलवार से 40 डिग्री पार करने से भीषण गर्मी आफत बनकर टूटेगी। 

आज 5: 32 बजे सूर्योदय, 7:02 बजे सूर्यास्त

रविवार को सूर्य उदय सुबह 5: 32 मिनट पर होगा। सूर्यास्त शाम 07:02 पर होगा। सूरज निकलने का समय कम होता जाएगा और छिपने का समय बढ़ता जाएगा। 

Advertisment

जिले का AQI लेबल 188 से 162 पर पहुंचा

प्रदूषण लेबल में उतार चढ़ाव का क्रम जारी है। शनिवार को AQI लेबल 188 पर पहुंचने से अनहेल्दी हो गया। हालांकि ऐसा कई दिन से चल रहा है। लेबल घट बढ़ रहा है, फिर भी हवा स्वच्छ नहीं हो पा रही है। शुक्रवार शाम से जिले का प्रदूषण लेबल AQI 152 से उछाल मारकर एवरेज 188 पर पहुंच गया। वसुंधरा का लेबल AQI 213 पर sevrel (गंभीर) की श्रेणी में था तो पूरे जिले का अनहेल्दी की श्रेणी में। लेकिन रविवार को थोड़ी राहत रही और AQI 162 पर आ गया। घर से निकलने में अभी मास्क आदि लगाकर सावधानी बरतनी होगी।

delhi weather today current weather conditions weather imd weather forecast today
Advertisment
Advertisment