गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता। गाजियाबाद में बुधवार को दिन में हल्की हवाएं चलने से तेज गर्मी से मामूली राहत मिल सकती है। लेकिन रात अभी गर्म होने लगेंगी। अगले 10 दिनों तक दिन में गर्मी से राहत मिलेगी और आंधी बारिश का दौर जारी रहने से अगले कुछ दिनों तक ठंडक महसूस होती रहेगी लेकिन रातों को ज्यादा राहत नहीं मिलने वाली है। खराब हुए प्रदूषण के लेबल में धीरे धीरे सुधार होने लगा है।
मौसम विभाग अलर्टः एक से तीन मई तक धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना, प्रभावित हो सकती है वायुसेना की एयर एक्सरसाइज
मंगलवार को मौसम गर्म रहा के हवाएं चलने से काफी राहत रही। तेज धूप और उमस पर दोपहर बाद तक चली हल्की हवाओं ने काफी कंट्रोल किए रखा। शाम के समय भी काफी राहत रही। लेकिन आज बुधवार को भी मौसम के मिजाज यूं ही रहने के आसार हैं। सुबह से ही गर्मी सामान्य स्तर पर थी। तेज धूप निकलेगी दोपहर में हवाओं के साथ बादलों की लुकाछिपी जारी रहेगी। अधिकतम तापमान भी आज कल जैसा ही रहकर 38 डिग्री सेल्सियस पर ही टिकेगा और न्यूनतम तापमान भी कल के जैसा 24 डिग्री पर ही रहेगा।
Delhi-NCR Weather: भीषण गर्मी के बीच राजधानी में मौसम बदलेगा करवट, बारिश-तूफान का अलर्ट जारी!
मंगलवार जैसा ही आज भी रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार आज मौसम के मिजाज मंगलवार जैसे ही रहेंगे। अधिकतम तापमान भी 38 डिग्री ही रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान भी 24 डिग्री पर ही रहेगा। तेज धूप बरकरार रहेगी। 14 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिससे थोड़ी राहत मिलेगी। हालांकि उमस का स्तर भी कल से कम होकर 64 प्रतिशत रहने से थोड़ा सुकून मिल सकता है। अब अगले 10 दिनों तक तापमान में लगातार कमी होने से भीषण गर्मी से जरूर राहत मिलेगी। गुरूवार से तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा। अधिकतम 35 डिग्री से नीचे ही रहने के आसार हैं। लेकिन न्यूनतम तापमान में कोई कमी नहीं होने से रात को गर्मी बैचेन करके रख देगी।
न्यूनतम तापमान में कमी नहीं होने से बढ़ेगी परेशानी
अगले कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा। अगले 5 दिन थोड़ा ठंडे रहने वाले हैं। साथ में हवाओं की गति बढ़ने से दिन में राहत महसूस होगी। लेकिन अब गर्मी रातों की नींद उड़ा कर रख देगी। न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़त होने से रात को गर्मी हालत खराब कर देगी। सोमवार से न्यूनतम तापमान चढ़ने लगा है, बुधवार को न्यूनतम तापमान बुधवार को 24 डिग्री ही रहेगा। न्यूनतम तापमान में कमी नहीं होने से रात में गर्मी का दौर अब जारी रहेगा।
आज 5: 40 बजे सूर्योदय, 6:55 पर सूर्यास्त
बुधवार को सूर्य उदय सुबह 5: 40 मिनट पर होगा। सूर्यास्त शाम 18:55 पर होगा। सूरज निकलने का समय कम होता जाएगा और छिपने का समय बढ़ता जाएगा।
गाजियाबाद के प्रदूषण में धीरे धीरे हो रहा सुधार
गाजियाबाद के सभी जोन लोनी, लोनी देहात, इंदिरापुरम, वसुंधरा, मोहननगर, संजय नगर, राजनगर एक्सटेंशन आदि समेत AQI लेबल में अब सुधार होने लगा है। AQI 155 से कम होकर 147 पर आ गया है। जिससे मामूली राहत मिली है। अब जहरीली हो चुकी हवा काफी साफ हुई है और अगले कुछ दिनों में प्रदूषण लेबल साफ होने की तरफ है। बारिश होने से एकदम सामान्य होने के आसार हैं।