/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/06/vKcjAUvx6v4W5Ukc6Ww1.jpg)
मौसम
गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता। गाजियाबाद में मंगलवार को दिन में भीषण गर्मी से मामूली राहत मिल सकती है। लेकिन रात में तापमान बढ़ने से गर्मी जरूर पस्त कर देगी। ऊपर से मौसम में आर्द्रता और बढ़ जाने से चिपचिपाहट बढ़ जाएगी। लेकिन हवाओं की गति बढ़ने से सुकून महसूस होगा। प्रदूषण का स्तर आज कुछ कम जरूर हुआ है लेकिन अनहेल्दी ही है।
Weather Updatas: फिर रंग बदलेगा मौसम, दिल्ली-एनसीआर में गर्मी से राहत के आसार
सोमवार को सुबह से शाम तक मौसम बेहद चटख रहा और गर्मी ने हालात पस्त कर दी। सुबह से तेज धूप ने परेशानी बढ़ाए रखी। दिनभर सूरज की तपिश थी और मौसम ने बैचेन किए रखा। लेकिन हवाओं की गति थोड़ी बढ़ने से हल्की राहत भी मिली। लेकिन आज मंगलवार को भी मौसम के मिजाज यूं ही रहने के आसार हैं। सुबह से ही गर्मी से हालत खराब होने लगी है। अधिकतम तापमान 3 डिग्री कम होने से भीषण गर्मी से मामूली राहत मिल सकती है। लेकिन न्यूनतम तापमान 1 डिग्री बढ़ने से रात के समय गर्मी से बैचेनी और बढ़ जाएगी। हालांकि बारिश और तेज हवाएं चलने के आज प्रबल आसार बने हैं। जिससे भीषण गर्मी से राहत मिल सकेगी।
UP Weather : मौसम बदल रहा करवट, पूर्वी यूपी के आज तेज आंधी और बिजली गिरने की आशंका
दिन में हवाएं और टेंपरेचर कम होने से मामूली राहत मिलेगी
मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार आज अधिकतम तापमान 2 डिग्री कम होकर थोड़ी राहत देगा आज तापमान 38 डिग्री पहुंचेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 1 डिग्री बढ़कर 24 डिग्री हो जाएगा। तेज धूप दिन में हालात पस्त रखेगी। 16 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिससे थोड़ी राहत मिलेगी। हालांकि उमस का स्तर भी काफी बढ़ जाने से अब दिन और रात में उमस बैचेन कर देगी।। मंगलवार तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने की उम्मीद बनी है। इसके बाद अगले कई दिनों तक तापमान 2 से 3 डिग्री कम होने से काफी राहत मिल सकती है। लेकिन न्यूनतम तापमान लगातार बढ़ते रहने से रात को गर्मी बैचेन करके रख देगी।
अब न्यूनतम तापमान बढ़ने से रातों को भी सताएगी गर्मी
कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट होगी। साथ में हवाओं की गति बढ़ने से दिन में राहत महसूस होगी। लेकिन अब गर्मी रातों की नींद उड़ा कर रख देगी। न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़त होने से रात को गर्मी हालत खराब कर देगी। सोमवार से न्यूनतम तापमान चढ़ने लगा है, मंगलवार आज 24 डिग्री रहेगा और न्यूनतम तापमान बुधवार को 2 डिग्री चढ़कर 26 डिग्री पहुंच जाएगा। जिसके चलते अब रातों को भी लोग गर्मी से परेशान होने लगेंगे।
आज 5: 41 बजे सूर्योदय, 6:54 पर सूर्यास्त
मंगलवार को सूर्य उदय सुबह 5: 41 मिनट पर होगा। सूर्यास्त शाम 18:54 पर होगा। सूरज निकलने का समय कम होता जाएगा और छिपने का समय बढ़ता जाएगा।
प्रदूषण लेबल 171 से घटकर AQI 155 पर आया, अनहेल्दी
गाजियाबाद के सभी जोन लोनी, लोनी देहात, इंदिरापुरम, वसुंधरा, मोहननगर, संजय नगर, राजनगर एक्सटेंशन आदि समेत AQI लेबल अब काफी कम होकर 155 पर आ गया है। जिससे मामूली राहत मिली है। लेकिन अभी भी लेबल अनहेल्दी ही है। जिससे लोगों को घर से बाहर निकलते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी।