Advertisment

Ghaziabad weather forecast: आज सुबह से तेज धूप दिनभर करेगी परेशान, रात में भी अब सताएगी गर्मी, पॉल्यूशन लेबल अनहेल्दी वसुंधरा का गंभीर

गाजियाबाद में आज शनिवार सुबह से ही चटख धूप के साथ दिनभर मौसम गर्म रहने वाला है। आज से न्यूनतम तापमान और बढ़ने से रात के समय भी गर्मी बढ़ जाएगी। जिले का प्रदूषण स्तर फिर से बढ़कर औसतन 188 AQI होकर अनहेल्दी की श्रेणी में पहुंच गया है।

author-image
Neeraj Gupta
मौसम

मौसम

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता। गाजियाबाद में आज शनिवार सुबह से ही चटख धूप के साथ दिनभर मौसम गर्म रहने वाला है। आज से न्यूनतम तापमान और बढ़ने से रात के समय भी गर्मी बढ़ जाएगी। जिले का प्रदूषण स्तर फिर से बढ़कर औसतन 188 AQI होकर अनहेल्दी की श्रेणी में पहुंच गया है, जबकि वसुंधरा की स्थिति गंभीर हो गई है। 

Advertisment

मौसम: सुबह से धूप निकलेगी हल्के घने बादल छाए रहेंगे...

पिछले चार दिनों से मौसम के तेवर चटख चल रहे हैं। अब अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ने से गर्मी फिर से रंग दिखाने लगी है। शुक्रवार को भी मौसम का मिजाज गर्म रहा। अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहा जबकि न्यूनतम तापमान भी 2 डिग्री चढ़ने से 24 डिग्री हो गया। दिन और रात गर्म रहे। मौसम में उमस 86 फीसदी होने से चिपचिपाहट भरा मौसम रहा। हवा की स्पीड 5 किमी होने से तनिक भी राहत महसूस नहीं हुई। 

Jammu - Kashmir के रामबन में landslide से NH-44 ठप, कई वाहन फंसे, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया

Advertisment

आज दिनभर तेज धूप रात में भी गर्म रहेगा मौसम

शनिवार को मौसम सुबह से गरम होना शुरू हो गया था। तेज धूप ने दिन में मौसम एकदम गर्म रहने का आगाज कर दिया था। तापमान मामूली चढ़ने से गर्मी अब परेशान करेगी। मौसम में आर्द्रता 82 प्रतिशत होने से परेशानी बढ़ाए रखेगी। 3 किमी की रफ्तार से चलने वाली हवाएं तनिक भी राहत देने वाली नहीं होंगी। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 1 डिग्री बढ़कर 25 डिग्री सेल्सियस रहने से रात में भी परेशानी बढ़ी रहेंगी।

Sunday को थोड़ी राहत monday से रहेगी आफत

Advertisment

मौसम विभाग रविवार तक मौसम कम गर्म बने रहने के संकेत दे रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने की संभावना है। लेकिन सोमवार से तापमान 4 डिग्री तक चढ़ने से भीषण गर्मी से आफत बन जाएगी। अगले सप्ताह से तापमान 40 डिग्री पार होने से गर्मी और उमस होश उड़ाए कर रख देगी।

आज 5: 33 बजे सूर्योदय, 7:01 बजे सूर्यास्त

शनिवार को सूर्य उदय सुबह 5: 33 मिनट पर होगा। सूर्यास्त शाम 07:01 पर होगा। सूरज निकलने का समय कम होता जाएगा और छिपने का समय बढ़ता जाएगा। 

Advertisment

प्रदूषण लेबल में एकसाथ उछाल, जिले का AQI 152 से 188 पहुंचा

बुधवार को प्रदूषण का चढ़ने का क्रम शुरू हो गया है। लेकिन गुरूवार को AQI 169 पर पहुंच गया। जिससे वातावरण अनहेल्दी हो गया था। शुक्रवार को सुबह घटकर AQI लेबल 152 पहुंचने से कोई खास राहत नहीं हुई। शुक्रवार शाम से जिले का प्रदूषण लेबल AQI 152 से उछाल मारकर एवरेज 188 पर पहुंच गया। वसुंधरा का लेबल AQI 213 पर sevrel (गंभीर) की श्रेणी में है तो पूरे जिले का अनहेल्दी की श्रेणी में है। घर से निकलने में अभी मास्क आदि लगाकर सावधानी बरतनी होगी।

 

up weather forecast india weather forecast delhi weather today delhi ncr weather forecast weather
Advertisment
Advertisment