गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता। गाजियाबाद में आज मंगलवार सुबह से सूरज के तेवर सुर्ख होंगे। तेज धूप ने दिन भर गर्मी से होश उड़ाए रखने के संकेत दे दिए। मंगलवार से गर्मी दिन और रात के समय परेशान करके रख देगी। बुधवार से गर्मी और भीषण हो जाएगी। जिले के पॉल्यूशन लेबल में काफी सुधार हुआ है।
मौसम: इस हफ्ते 40 डिग्री के पर पहुंचेगा तापमान, पड़ेगी भीषण गर्मी
पिछले कई दिनों से मौसम के तेवर चटख चल रहे हैं। अब अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ने से गर्मी फिर से रंग दिखा रही है। रविवार से गर्मी फिर से अपने रंग में है। सोमवार को भी गर्मी के तेवर तीखे रहे और अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान भी चढ़ रहा है।
PALAMU:- आज सोमवार का मौसम रिपोर्ट
आज दिनभर तेज धूप छुड़ाएगी पसीने तो पारा 40 डिग्री
मंगलवार को मौसम सुबह से गरम होना शुरू हो गया था। सुबह से ही सूरज की तपिश ने मौसम गरम कर दिया था, जिससे दिनभर मौसम बेहद गर्म रहने के संकेत मिले। आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री जबकि न्यूनतम भी एक डिग्री और चढ़कर 26 डिग्री पहुंच सकता है। जिससे रात में भी गर्मी परेशान करेगी। मौसम में आर्द्रता 53 प्रतिशत होने से मामूली राहत मिलेगी। 10 किमी की रफ्तार से चलने वाली हवाएं भी बैलेंस बनाए रखेंगी।
इस सप्ताह फिर से भीषण गर्मी का होगा सामना
मौसम विभाग इस पूरे सप्ताह तीखे तेवर दिखाता रहेगा। सोमवार से शुरू हुआ तापमान के बढ़ने का क्रम वीकेंड तक जारी रहेगा। आज अधिकतम तापमान फिर से 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जो लगातार चढ़ता रहेगा। न्यूनतम तापमान भी आज 26 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाएगा जो बढ़ते रहने से रात में भी गर्मी से बैचेनी बनाए रखेगा। वीकेंड तक अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक और न्यूनतम 29 डिग्री तक पहुंचने से रातें भी बेहद गर्म रहने वाली हैं। सोमवार से फिर मौसम राहत देने के संकेत मौसम विभाग दे रहा है।
आज 5: 31 बजे सूर्योदय, 7:03 बजे सूर्यास्त
मंगलवार को सूर्य उदय सुबह 5: 31 मिनट पर होगा। सूर्यास्त शाम 07:03 पर होगा। सूरज निकलने का समय कम होता जाएगा और छिपने का समय बढ़ता जाएगा।
जिले का AQI लेबल में बेहद सुधार, 115 से हुआ 78
प्रदूषण लेबल में उतार का क्रम जारी है। शुक्रवार शाम से जिले का प्रदूषण लेबल AQI 152 से उछाल मारकर एवरेज 188 पर पहुंच गया। वसुंधरा का लेबल AQI 213 पर sevrel (गंभीर) की श्रेणी में था तो पूरे जिले का अनहेल्दी की श्रेणी में। लेकिन रविवार को थोड़ी राहत रही और AQI 162 पर आ गया। जैसे ही शाम को तेज हवाएं चलीं तो घटकर AQI 115 पर आकर अनहेल्दी से POOR खराब की श्रेणी में आ गया था लेकिन आज फिर राहत मिली और AQI काफी घटकर 78 पर आकर modrate की श्रेणी में आ गया, जिससे काफी राहत मिलेगी।