गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता। गाजियाबाद में आज रविवार को मौसम के तेवर हल्के गुलाबी रहेंगे। कभी तेज धूप तो कभी बादलों की लुकाछिपी से मौसम भी वीकेंड पर आज हैप्पी संडे बोलेगा। फैमिली के साथ घूमने फिरने का एंजॉय भी मौसम का मिजाज बढ़ा देगा।
Lucknow weather forecast : मौसम ने बदला मिजाज तेज धूप के साथ छाए बादल, 6 मई तक बारिश के आसार
शनिवार को से सुबह से ही मौसम सामान्य रहा। अधिकतम तापमान 4 से 5 डिग्री लुढ़क कर आज 33 डिग्री पहुंचा। शनिवार को सुबह धूप खिली और फिर बादल छाए रहे। धूप और बादलों की लुकाछिपी का खेल दिनभर देखने को मिला। रविवार को भी सुबह धूप के साथ फिर बादलों का आना जाना लगा था। आज 2 डिग्री तक टेंपरेचर बढ़ने से थोड़ी गर्मी बढ़ जाएगी लेकिन बादल उमड़ते हुए देखे जा सकते हैं। मौसम विभाग अगले कई दिनों तक। रविवार को अधिकतम तापमान 2 डिग्री बढ़कर 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक हो सकता है। जिससे रात को भी अब मौसम सुहाना रहेगा। हवाओं की गति काफी मंद 6 किमी की रफ्तार बेअसर ही रहेगी। मौसम में आर्द्रता का स्तर अब बढ़कर 76 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा। जिससे थोड़ी बैचेनी बढ़ जाएगी।
दिन और रात में गर्मी से मिलती रहेगी राहत
मौसम का मिजाज बारिश से थोड़ा बदल गया था, जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान कई डिग्री लुढ़कने से गर्मी से राहत मिल गई। अगले कुछ दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में स्थिर रहने से दिन और रात के समय भीषण गर्मी से मामूली राहत मिलेगी। एक सप्ताह गर्मी से मामूली राहत देने वाला रहेगा। सोमवार को फिर से बारिश के आसार हैं जिससे तापमान फिर मामूली कम होगा।
आज 5: 37 बजे सूर्योदय, 6:57 पर सूर्यास्त
रविवार को सूर्य उदय सुबह 5: 37 मिनट पर होगा। सूर्यास्त शाम 18:57 पर होगा। सूरज निकलने का समय कम होता जाएगा और छिपने का समय बढ़ता जाएगा।
प्रदूषण स्तर फिर और बढ़ा, अब भी अनहेल्दी
गाजियाबाद के सभी जोन लोनी, लोनी देहात, इंदिरापुरम, वसुंधरा, मोहननगर, संजय नगर, राजनगर एक्सटेंशन आदि समेत AQI लेबल में अब फिर खराब होने लगा है। शुक्रवार को AQI 175 पर था लेकिन अब फिर और बढ़कर 198 पर आ गया है। बारिश होने और हवा चलने से बिगड़ा हुआ लेबल में कुछ सुधार होने की उम्मीद थी लेकिन चारों तरफ हवाओं में फैला जहर सामान्य नहीं हो सका है। AQI 175 से बढ़कर 198 होने से माहौल फिर अनहेल्दी हो गया है। लोगों को अब और विशेष सावधानी बरतनी होगी।