गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता। गाजियाबाद में रविवार को भी मौसम के तेवर शनिवार की तरह एकदम गर्म रहेंगे। तापमान भी 41 डिग्री सेल्सियस बरकरार रहेगा। गाजियाबाद की हवा का स्तर में अब थोड़ा सुधार देखा जा रहा है, जिससे मामूली राहत मिल सकती है।
मौसम: आज भी 42 तक पहुंचेगा पारा, चलेगी धूल भरी हवा...
शनिवार को सुबह से शाम तक मौसम बेहद चटख रहा और गर्मी ने हालात पस्त कर दी। सुबह से तेज धूप ने परेशानी बढ़ाए रखी। दिनभर सूरज की तपिश थी और मौसम ने बैचेन किए रखा। उमस अभी कम होने से मामूली राहत मिल रही है। लेकिन आज रविवार को भी मौसम के मिजाज शनिवार जैसे ही रहने के आसार हैं। सुबह से ही गर्मी से हालत खराब होने लगी है। अधिकतम तापमान भी जस का तस 41 डिग्री तक बना रहेगा। लेकिन न्यूनतम तापमान 1 डिग्री कम होने से रात के समय बैचेनी कम होगी।
weather forecast: जाने मुरादाबाद के मौसम का हाल
कल भी यूं ही रहेगा मौसम गर्म, लेकिन रात में और बढ़ जाएगी गर्मी
मौसम विभाग के मुताबिक रविवार आज भी अधिकतम तापमान 41 डिग्री पहुंचेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 1 डिग्री घटकर 22 डिग्री तक रहेगा। तेज धूप दिन में हालात पस्त रखेगी। 8 किमी की रफ्तार से चली हवाएं भी कोई राहत नहीं देने वाली हैं। हालांकि उमस का स्तर भी थोड़ा बढ़कर सामान्य ही रहेगा। 41 प्रतिशत उमस ज्यादा बैचेनी पैदा नहीं करेगी। सोमवार तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने की उम्मीद बनी है। इसके बाद तापमान 1 से 2 डिग्री कम होने से राहत मिल सकती है। लेकिन सोमवार से न्यूनतम तापमान बढ़ते रहने से रात को गर्मी बैचेन करके रखबदेगी।
आज 5: 43 बजे सूर्योदय, 6:53 पर सूर्यास्त
रविवार को सूर्य उदय सुबह 5: 43 मिनट पर होगा। सूर्यास्त शाम 18:53 पर होगा। सूरज निकलने का समय कम होता जाएगा और छिपने का समय बढ़ता जाएगा।
गाजियाबाद के प्रदूषण लेबल में मामूली सुधार
गाजियाबाद के सभी जोन लोनी, लोनी देहात, इंदिरापुरम, वसुंधरा, मोहननगर, संजय नगर, राजनगर एक्सटेंशन आदि समेत AQI लेबल 186 से घटकर 146 पर आ गया है। अभी भी खराब की श्रेणी में कहा जा सकता है, लेकिन धीरे धीरे सुधार हो रहा है। फिलहाल यहां का प्रदूषण लेबल अनहेल्दी से POOR लेबल पर आ गया है। डेली लेबल कम होने से राहत महसूस की जा सकती है, लेकिन अभी भी मास्क का प्रयोग बेहतर होगा।