गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता। गाजियाबाद में गुरूवार सुबह से ही सूरज के तेवर लाल थे। दिनभर गर्मी और तेज धूप रहने की तरफ इशारा कर दिया। अब कई दिन तक तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने से भीषण गर्मी और तेज धूप हालत खराब करके रख देगी।
Honey Benefits: गर्मी में शहद के 7 ऐसे फायदे, जिन्हें जानकार आप रह जाएंगे हैरान
बुधवार को सुबह से मौसम चटख होना शुरू हो गया और फिर गर्मी बढ़ती गई। सुबह से तेज धूप ने परेशानी बढ़ाए रखी। दिन भर गर्मी काफी रही।दिनभर सूरज की तपिश थी और मौसम बैचेन किए रखा। उमस कम होने से राहत रही। लेकिन आज गुरूवार को भी राहत मिलने की कतई भी उम्मीद नहीं है, सुबह से ही गर्मी से हालत पस्त होने लगी। गुरूवार से तापमान एक डिग्री तक और चढ़ जाएगा, तापमान का यह क्रम एक सप्ताह तक बने रहने के संकेत हैं। हालांकि अब मौसम में उमस न्यूनतम स्तर पर रहने से चिपचिपाहट रहने से थोड़ी राहत मिलेगी।
Food Lovers के लिए खुशखबरी : भीषण गर्मी में भी ठंडी रहेगी 'चटोरी गली', फूड वैली में बिखरेगी देश-विदेश के जायकों से महक
आज से अगले कई दिनों तक तापमान रहेगा 41 डिग्री
मौसम विभाग के मुताबिक गुरूवार आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री पहुंचेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा। तेज धूप दिन में हालात पस्त रखेगी। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहने से रात के समय गर्मी से मामूली राहत मिलेगी। 8 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। हालांकि उमस 28 प्रतिशत रहने से थोड़ा राहत होगी। गुरूवार से अब लगातार पारा मीटर 41 डिग्री पर ही रहेगा। जिससे भीषण गर्मी होश उड़ाए रखेगी।
आज 5: 46 बजे सूर्योदय, 6:51 पर सूर्यास्त
गुरूवार को सूर्य उदय सुबह 5: 46 मिनट पर होगा। सूर्यास्त शाम 18:51 पर होगा। सूरज निकलने का समय कम होता जाएगा और छिपने का समय बढ़ता जाएगा।