गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता। गाजियाबाद में आज शुक्रवार को मौसम के मिजाज गुरूवार जैसे ही रहने के आसार बने हुए हैं। तापमान स्थिर रहेगा और उमस भी बनी रहेगी। लेकिन रविवार से फिर तेज गर्मी झेलने के लिए तैयार रहना होगा। प्रदूषण लेबल भी मामूली कम हुआ है लेकिन गाजियाबाद में माहौल अभी भी unhealthy बना हुआ है।
Jammu - Kashmir के रामबन में landslide से NH-44 ठप, कई वाहन फंसे, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया
/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/09/MP8jgQbK1iQO6HjqFJAR.jpg)
बुधवार से तापमान सामान्य होने के बाद भी मौसम थोड़ा चटख चल रहा है। उमस थोड़ी बढ़ जाने से बैचेनी बढ़ गई है। अधिकतम तापमान लगातार चढ़ने लगा है। गुरूवार को भी मौसम के तेवर चटख ही बने रहे। अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहा जबकि न्यूनतम तापमान भी 2 डिग्री चढ़ने से 24 डिग्री हो गया।
मौसम: हल्की धूप रहेगी, आसमान में बादल छाए रहने के आसार
/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/09/rkt00ewmTUbIHi0Hrqq5.jpg)
आज और कल भी रहेगा टेंपरेचर नॉर्मल
शुक्रवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज आसमान में बादल छाए रहने और कभी धूप जैसा बना हुआ था। दोपहर में भी तेज धूप परेशान करेगी तो कभी बादलों की लुकाछिपी राहत देगी। दोपहर में तेज धूप और उमस परेशान करेगी। तापमान मामूली चढ़ने से गर्मी अब परेशान करेगी। मौसम में आर्द्रता 64 फीसदी से बढ़कर 86 प्रतिशत होने से परेशानी बढ़ाए रखेगी। 5 किमी की रफ्तार से चलने वाली हवाएं भी राहत देने वाली नहीं होंगी। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस बरकरार रहेगा।
कल और राहत फिर पारा चढ़ने से बढ़ेंगी राहत
मौसम विभाग इस सप्ताह के अंत तक मौसम खुशनुमा बने रहने के संकेत दे रहा है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री से नीचे ही बने रहने और न्यूनतम 25 डिग्री के नीचे ही रहने की संभावना जता रहा है। लेकिन रविवार से तापमान में बढ़त होने लगेगी। इसके बाद अगले सप्ताह से तापमान 40 डिग्री की तरफ बढ़ते रहने से होश उड़ाए रखेगा।
आज 5: 33 बजे सूर्योदय, 7:00 बजे सूर्यास्त
शुक्रवार को सूर्य उदय सुबह 5: 33 मिनट पर होगा। सूर्यास्त शाम 07:00 पर होगा। सूरज निकलने का समय कम होता जाएगा और छिपने का समय बढ़ता जाएगा।
प्रदूषण लेबल AQI 169 से 152 पर आया लेकिन अनहेल्दी
बुधवार को प्रदूषण का चढ़ने का क्रम शुरू हो गया है। लेकिन गुरूवार को AQI 169 पर पहुंच गया। जिससे वातावरण अनहेल्दी हो गया था। शुक्रवार को सुबह घटकर AQI लेबल 152 पहुंचने से कोई खास राहत नहीं हुई। अब भी प्रदूषण लेबल AQI 150 पार होने से अनहेल्दी ही चल रहा है। घर से निकलने में अभी सावधानी बरतनी होगी।