Advertisment

Ghaziabad- पत्नी से कलह के बाद फांसी के फंदे पर लटका युवक

ग़ाज़ियाबाद के थाना साहिबाबाद क्षेत्र के करहेड़ा गांव निवासी सिकंदर (38) का शव बृहस्पतिवार सुबह कमरे में फंदे से लटका मिला। पंचनामा भर सबको भेजा गया पोस्टमार्टम के लिए

author-image
Kapil Mehra
suicide

Photograph: (Social Media)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता 

पत्नी से झगड़े के बाद फंदे से लटका मिला युवक का शव।

पत्नी से हुआ था विवाद

ग़ाज़ियाबाद के थाना साहिबाबाद क्षेत्र के करहेड़ा गांव निवासी सिकंदर (38) का शव बृहस्पतिवार सुबह कमरे में फंदे से लटका मिला।शुरुआती छानबीन में बुधवार रात शराब पीकर घर पहुंचने की वजह से सिकंदर का पत्नी से झगड़ा होने की बात सामने आई है।

यह भी पढ़ें - नंदकिशोर और पुलिस आमने सामने, माहौल हुआ गर्म

मजदुरी करता था युवक

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।सिकंदर मूलरूप से बिहार के बेगुसराय का रहने वाला था। पुलिस को फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि सिकंदर मजदूरी करता था।

करहेडा गांव निवासी धर्मपाल के मकान में वह पत्नी कंचन और तीन बच्चों के साथ किराये पर रह रहा था।मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता था।बुधवार सुबह सिकंदर का शव घर के ही कमरे में फंदे से लटका मिला।

यह भी पढ़ें - मेट्रोमोनियल साइट से मुलाकात, महिला से शादी कर 3.5 करोड़ की एफडीआर झटकीं

Advertisment

शराब पीने का था आदि

पुलिस ने पहुंचकर जब छानबीन शुरू की तब पता चला कि सिकंदर शराब पीने का आदी था।इसके चलते अक्सर पत्नी से विवाद होता था।बुधवार रात भी सिकंदर नशे की हालत में घर पहुंचा था।तब भी पत्नी ने इसका विरोध किया और दोनों में कहासुनी हुई।विवाद के बाद सिकंदर ने पत्नी और बच्चों को कमरे से बाहर निकालकर कमरा अंदर से बंद कर लिया।

सुबह पत्नी ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खुलवाया गया तो अंदर सिकंदर का शव फंदे पर लटका मिला।एसीपी श्वेता यादव ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

यह भी पढ़ें - पड़ोसी को शादी का निमंत्रण नहीं तो, दूल्हे के पिता को मारी गोली

Advertisment
Advertisment
Advertisment