Advertisment

Global Yoga women international: कर्नल त्यागी को 'ग्लोबल विजनरी अवार्ड' से किया सम्मानित

रोटरी बैंगलोर ग्लोबल योगा, वीमेन इंटरनेशनल नेटवर्क, इंडो यूरोपियन चैंबर ऑफ स्मॉल एंड मीडियम इंटरप्राइजेज और दि योगा यूनिवर्सिटी ऑफ अमेरिका द्वारा पृथ्वी दिवस पर एक कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में कर्नल त्यागी को 'ग्लोबल विजनरी अवार्ड' से सम्मानित किया गया।

author-image
Neeraj Gupta
त्यागी
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन, संवाददाता। संसद मार्ग स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में रोटरी बैंगलोर ग्लोबल योगा, वीमेन इंटरनेशनल नेटवर्क, इंडो यूरोपियन चैंबर ऑफ स्मॉल एंड मीडियम इंटरप्राइजेज और दि योगा यूनिवर्सिटी ऑफ अमेरिका द्वारा पृथ्वी दिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कर्नल त्यागी को 'ग्लोबल विजनरी अवार्ड' से सम्मानित किया गया।

Shreyas Iyer को मिला मार्च का ICC मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड

त्यागी1

वीमेन इंटरनेशनल नेटवर्क की अध्यक्षा रेखा उदित, फाउंडर चेयरमैन ऑफ दि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इकोलॉजी के प्रोफेसर डॉ प्रिया रंजन त्रिवेदी, प्रोफेसर सी एम थयाराजा, डॉ अनिल थपलियाल, डॉ धर्मेन्द्र कुमार मिश्रा ने अपने- अपने शब्दो में मदर अर्थ दिवस पर जलवायु परिवर्तन पर नियंत्रण करने, आने वाली आपदाओ पर रोक लगाने, तेल की ऐनर्जी के बजाय वैकल्पिक स्त्रोतो का उपयोग करने, वृक्षारोपण एवं आध्यात्मिक योग जैसे विषयो पर विचार रखे और बताया कि मदर अर्थ को बचाना अपनी पीढ़ियो को बचाने जैसा है। 

Advertisment

Achievement:वर्ल्ड वाटर अवॉर्ड कार्यक्रम में गाजियाबाद नगर निगम नंबर वन

Tyagi 2

रेखा उदित ने कर्नल त्यागी की क्षमताओं का वर्णन किया

Advertisment

गाजियाबाद की सिविल सोसाइटी के चेयरमेन वीर चक्र प्राप्त कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी को सभी अतिथियों ने ग्लोबल विजनरी अवार्ड से अलंकृत किया। रेखा उदित ने कर्नल त्यागी की क्षमताओ का वर्णन किया। कर्नल त्यागी ने अपने सम्बोधन मे कहा कि पृथ्वी को युद्धो से बचाना भी आवश्यक है। 1945 मे जब संयुक्त राष्ट्र का गठन किया गया था तब भारत के प्रतिनिधि डॉ रामास्वामी मुडलियार ने भांप लिया था कि अगर यहाँ वीटो पावर का प्रवाधान होगा तो दुनिया मे युद्ध कभी खत्म नहीं होंगे इसलिए उन्होने वीटो पावर को हटाने का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव को रूसवेल्ट , स्टालिन और चर्चिल ने अस्वीकार कर दिया। लेकिन डॉ मुडलियार की जिद्द पर यह मान लिया गया कि वीटो पावर की 10 साल बाद समीक्षा सिम्पल मेजॉरिटी से की जा सकेगी, परंतु ऐसा नहीं हुआ। कर्नल त्यागी ने कहा कि भारत को वीटो पावर की समाप्ती के लिए दोबारा आवाज उठानी चाहिए। इस अवसर पर राजीव जोली खोसला ने डॉ रामास्वामी मुडलियार और सुरक्षा परिषद से संबन्धित कर्नल त्यागी द्वारा प्रकाशित पत्रिका को सभी उपस्थित लोगों को जानकारी हेतु भेट किया।

delhi breaking news Delhi
Advertisment
Advertisment