Advertisment

महापौर सुनीता दयाल ने किया शहर का निरीक्षण, NH-9 से तिगरी गोल चक्कर तक होगा सौन्दर्यकरण

Ghaziabad : एनएच-9 से तिगरी गोल चक्कर तक सौन्दर्यकरण की योजना पर काम शुरू होने जा रहा है। पटेल मार्ग स्थित रोहन मोटर्स के सामने नगर निगम की भूमि पर कमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा, जिससे नगर निगम की आय में बढ़ोतरी होगी।

author-image
Deepak Sharma
महापौर सुनीता दयाल ने किया शहर का निरीक्षण, NH-9 से तिगरी गोल चक्कर तक होगा सौन्दर्यकरण
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता। शहर को सुंदर बनाने,नगर निगम की भूमि बचाने और नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए महापौर सुनीता दयाल द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है, महापौर स्वम नगर आयुक्त व अन्य अधिकारियों के साथ क्षेत्र में उपस्थित रहती हैं जिसके परिणाम भी सामने आ रहे हैं।

इसी क्रम में आज महापौर ने मुख्य अभियंता एन के चौधरी की टीम के साथ विजय नगर स्थित तिगरी गोल चक्कर,पुराने शहर में और पटेल मार्ग रोहन मोटर्स के सामने निगम की भूमि का निरीक्षण किया।

विजय नगर तिगरी गोल चक्कर पर सौंदर्यकरण का कार्य होगा

विजय नगर एन एच 9 से तिगरी गोल चक्कर तक के रॉड के दोनों तरफ में सौन्दर्यकरण किया जाएगा जिसमे सड़क,ग्रीन बेल्ट, और साज सज्जा हेतु कार्य किया जाना है जिससे शहर में प्रवेश करते समय सुंदर शहर दिखाई पड़े, जिससे गाजियाबाद शहर के प्रति अच्छा संदेश भी मिलेगा। उपरोक्त कार्य की रूप रेखा नक्शे पर तैयार करली गयी है और जल्द ही कार्य योजना के साथ कार्य भी किया जाएगा।

पटेल मार्ग स्थित रोहन मोटर्स के सामने नगर निगम की रिक्त भूमि है जिसपर नगर निगम कमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाने की तैयारियां कर रहा है, निरीक्षण में आज कॉम्प्लेक्स बनाने की भूमिका भी तैयार की जाएगी, जिससे नगर निगम की आय में वृद्धि होगी और शहरवासियों को व्यापार करने के लिए स्थान मिलेगा।

Advertisment

यह भी पढ़ें: अनुराग कश्यप के खिलाफ ब्राह्मण महासभा का विरोध, एफआईआर की मांग को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

अतिक्रमण पर सख्त रुख

विजय नगर तिगरी गोल चक्कर पर महापौर ने देखा कि कुछ समय पहले जो अतिक्रमण हटाकर भूमि मुक्त की गई थी वह फिर कब्जा हो गया है जिसको लेकर सम्पत्ति के अधिकारियों को वही से फ़ोन वार्ता की और उनको बताया कि अगर यहाँ दोबारा कब्जा हो गया है तो आप क्या कर रहे थे, आपकी जिम्मेदारी है कब्जा हटवाने की, आप जल्द कब्जा हटवाए और अपनी भूमि की देख रेख भी रोजाना करें।

महापौर द्वारा बताया गया कि शहर को सुंदर बनाने का कार्य किया जा रहा है जिसमे सभी की भूमिका अहम है, शहर के प्रति प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह अपना शहर साफ रखें, गंदगी न होने दे। जिस प्रकार शहर को साफ स्वच्छ रखने का कार्य किया जा रहा है जिसमे जनता के सहयोग की भी आवश्यक रहेगी और नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए पूर्व में भी कार्य किया गया है और लगातार आगे भी किया जाएगा जिसके क्रम में आज उपरोक्त स्थान पर कमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाने की योजना तैयार की जा रहा है जिससे नगर निगम की आय में वृद्धि की जा सके।

Advertisment
Advertisment