Advertisment

Nagar Nigam: इंदिरापुरम सहित प्रत्येक जोन में की जा रही Cold Water की व्यवस्था=नगर आयुक्त

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार गाजियाबाद नगर निगम जलकल विभाग द्वारा अस्थाई प्याऊ,लगाए जा रहे हैं, प्रत्येक जोन में 10 से 12 सार्वजनिक स्थलों पर शीतल जल की आपूर्ति राहगीरों के लिए करते हुए प्याऊ लगाने का कार्य विभाग कर रहा है।

author-image
Neeraj Gupta
नगर निगम
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार गाजियाबाद नगर निगम जलकल विभाग द्वारा अस्थाई प्याऊ,लगाए जा रहे हैं, जिसके क्रम में प्रत्येक जोन में आवश्यकता को देखते हुए 10 से 12 सार्वजनिक स्थलों पर शीतल जल की आपूर्ति राहगीरों के लिए करते हुए प्याऊ लगाने का कार्य विभाग कर रहा है। 

UP में नगर निगमों की विज्ञापन आय को दोगुना करने की योजना, 2029 तक 158 करोड़ से अधिक कमाई का लक्ष्य

नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि भीषण गर्मी के चलते रहागिरियों हेतु रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन, बस अड्डा,अस्पताल, ऑटो स्टैंड, व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर केनोपी लगाकर मटकों के माध्यम से शीतल जल की आपूर्ति राहगिरियों के लिए की जा रही है जिसमें सबसे पहले सिटी जोन अंतर्गत अस्थाई प्याऊ लगाए गए हैं, अन्य जोन में भी तेजी से कार्य करते हुए अस्थाई प्याऊ लगाने का कार्य चल रहा है, अस्थाई प्याऊ पर रखे हुए मटकों में समय-समय पर जलकल विभाग द्वारा पानी भरा जाएगा तथा स्वच्छ और शीतल जल की आपूर्ति राहगिरियों को होगीl।

गाजियाबाद नगर निगम का अवैध विज्ञापन के खिलाफ बड़ा अभियान, 500 से अधिक बैनर और होर्डिंग्स हटाए

60 अस्थाई और 35 स्थाई प्याऊ लगाई जाएंगी

Advertisment

इंदिरापुरम सहित गाजियाबाद नगर निगम सीमा अंतर्गत लगभग 50 से 60 अस्थाई पियाऊ लगाई जा रहे हैं l गाजियाबाद नगर निगम द्वारा लगातार जलापूर्ति के लिए हैंडपंप तथा नलकूपों की मरम्मत का कार्य भी जोरो से चल रहा है इसी क्रम में गाजियाबाद नगर निगम द्वारा लगभग 35 स्थाई प्याऊ गाजियाबाद नगर निगम सीमा अंतर्गत लगाए हुए हैं, पटेल नगर फर्स्ट हापुर रोड, मेरठ रोड आर्य नगर, राज नगर एक्सटेंशन व अन्य स्थानों पर स्थाई प्याऊ लगाएं इसी क्रम में आवश्यकता को देखते हुए अस्थाई प्याऊ लगाने की कार्यवाही जारी हैl

ghaziabad news ghaziabad latest news ghaziabad
Advertisment
Advertisment