Advertisment

नेहरू युवा केंद्र Ghaziabad द्वारा दो दिवसीय खेलों का आयोजन

नेहरू युवा केंद्र गाजियाबाद द्वारा लोन के शाहबाज तिल क्षेत्र में दो दिवसीय खेलों का आयोजन किया गया जिसमें छात्र व छात्राओं ने अपना प्रतिभा किया

author-image
Kapil Mehra
नेहरू युवा केंद्र

नेहरू युवा केंद्र

गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता 

खेल आज मनोरंजन का साधन ही नहीं बल्कि स्वस्थ जीवन और पेशे का विकल्प भी है: देवेंद्र कुमार

नेहरू युवा केंद्र गाजियाबाद एवं माय भारत गाजियाबाद के तत्वाधान में तथा उपनिदेशक नेहरू युवा केंद्र श्री देवेंद्र कुमार के निर्देशन में दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन डायमंड पब्लिक स्कूल एवं श्री राम यूनिवर्सल स्कूल टीला शहबाजपुर में आयोजित किया गया।

BOARD EXAM: भौतिक विज्ञान अत्यंत आसान, बेसिक को समझ करें तैयारी, बोले जीआईसी प्रधानाचार्य अनिल कुमार

publive-image

खेलों का विवरण 

खेलकूद प्रतियोगिताओं में लड़कों की वॉलीबॉल तथा लड़कियों की कबड्डी टीम तथा चार व्यक्तिगत खेल जिसमें लड़कों के लिए 400 मीटर की रेस तथा कुश्ती और लड़कियों की स्लो साइकलिंग और बैडमिंटन को शामिल किया गया।

Advertisment

इस अवसर पर श्री देवेंद्र कुमार ने सभी प्रतिभागियों को बताया कि अब वह समय नहीं है जब खेलों को मनोरंजन के रूप में ही देखा जाता था।

publive-image

जीवन में खेल का महत्व 

आज खेल हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। यह न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करते है, बल्कि मानसिक और सामाजिक विकास में भी सहायक होता है। खेल अनुशासन, टीमवर्क और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करते हैं तथा खेलो को पेशे के रूप में भी अपनाया जा सकता है।

BOARD EXAM: इस तरह करें तैयारी, परीक्षा में मिलेंगे मनचाहे अंक

विजेताओं का ऐलान

लड़कों के कुश्ती में तनिश शर्मा प्रथम निहाल द्वितीय तथा रुद्राक्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Advertisment

400 मीटर दौड़ में क्रिश प्रथम मोंटी द्वितीय तथा प्रिंस यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

स्लो साइकलिंग में राखी प्रथम अनामिका द्वितीय तथा तनु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

लड़कियों की कबड्डी में डायमंड पब्लिक स्कूल प्रथम तथा डायमंड रोज पब्लिक स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

Advertisment

इसी प्रकार लडको की वॉलीबॉल में स्योरविन क्लब ने प्रथम डायमंड पब्लिक स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

World Book Fair 2025: भारत मंडपम में विश्व पुस्तक मेला 2025 का शुभारंभ

publive-image

लड़कियों के बैडमिंटन में विविधता ने प्रथम, राखी ने द्वितीय तथा खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

रेफरी तथा स्टाफ के के रूप में सीमा तोमर पवन तोमर दुष्यंत तोमर श्यामसुंदर तोमर तथा श्री राम यूनिवर्सल स्कूल के पीटीआई श्री रघुवंशी शर्मा आदि ने अपना अहम सहयोग दिया।

कार्यक्रम के संचालन में पूर्व युवा स्वयंसेवक के तालिब और यश एवं सन्नी ने भी अपना सहयोग प्रदान किया।

publive-image

Advertisment
Advertisment