Advertisment

World Book Fair 2025: भारत मंडपम में विश्व पुस्तक मेला 2025 का शुभारंभ

World Book Fair 2025: पुस्तक प्रेमियों के लिए 1 फरवरी 2025 से 52वें विश्व पुस्तक मेले का आगाज हो चुका है। जो आगामी 9 फरवरी तक रहेगा। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में इसका उद्घाटन किया

Kamal K Singh & Vivek Sharma
M
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।

Advertisment

पुस्तक प्रेमियों के लिए 1 फरवरी 2025 से 52वें विश्व पुस्तक मेले का आगाज हो चुका है। जो आगामी 9 फरवरी तक रहेगा। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में इसका उद्घाटन किया। विश्व पुस्तक मेले के पहले दिन ही भारी संख्या में साहित्य प्रेमी मेला घूमने पहुंचे। इस बार मेले में 2000 से ज्यादा बुक स्टॉल्स लगाए गए हैं।

50 से ज्यादा देश शामिल हुए हैं। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने पढ़ाई के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि पढ़ना केवल शौक नहीं है बल्कि ये एक परिवर्तनकारी अनुभव है। उन्होंने कहा कि बच्चों में किताबें पढ़ने का शौक विकसित करना राष्ट्र निर्माण में योगदान देने जैसा है। पाठ्यक्रम की किताबों के अलावा बच्चों को अलग-अलग विषयों पर पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए ताकि वे अपनी क्षमताओं को पहचान सकें और एक बेहतर इंसान बन सकें।

Israel Hezbollah War: अरब देशों ने ट्रंप के प्रस्ताव को ठुकराया, अब क्या करेगा अमेरिका?

Advertisment

इस बार मेले की थीम  'रिपब्लिक@75'

नेशनल बुक ट्रस्ट की तरफ से जानकारी दी गई है कि इस बार के पुस्तक मेले की थीम 'रिपब्लिक@75' (हम भारत के लोग) होगी। मेले में पुस्तक, साहित्य और संस्कृति को केंद्र में रखा गया है। आयोजकों का दावा है कि यह पहले से कहीं अधिक बड़ा और बेहतर होने वाला है।

पुलिस और गौ तस्करों में मुठभेड़, तीन गिरफ्तार:दो के पैर में लगी गोली

Advertisment

ये हस्तियां करेंगी शिरकत

पुस्तक मेले में दुनिया भर से 50 देश से लोग शामिल होंगे। साथ ही 2000 से ज्यादा प्रकाशक और स्टॉल लगेंगे। खास बात यह बच्चों को भी लुभाने के लिए विशेष पवेलियन के अलावा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें साहित्य, शासन, प्रौद्योगिकी, कला और सिनेमा समेत विविध संस्कृतियों और क्षेत्रों से नामचीन हस्तियां शिरकत करेंगी। इनमें अभिनेता पंकज त्रिपाठी, फोनसोख लद्दाखी, पुष्पेश पंत, शशि थरूर, गजेंद्र सिंह शेखावत, गोविंद ढोलकिया, कुमार विश्वास, प्रकाश झा समेत कई अन्य दूसरे वक्ता विभिन्न सत्रों में दर्शकों से सीधा रूप से जुड़ेंगे।

Ayodhya में दलित लड़की की हत्या पर बोलीं Priyanka Gandhi, कहा-"यूपी सरकार दलितों पर अत्याचार का पर्याय

Advertisment

टिकट के दाम 10 रुपये से शुरू

मेले में वयस्कों के लिए 20 रुपये और बच्चों के लिए 10 रुपये का प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है, जबकि दिव्यांग, बुजुर्ग और स्कूल ड्रेस में आने वाले छात्रों के लिए प्रवेश निशुल्क रहेगा। मेले में प्रवेश लेने के लिए द्वार संख्या 3, 4 और 10 से पहुंचा जा सकता है। नजदीकी मेट्रो स्टेशन सुप्रीम कोर्ट है। इतना ही नहीं, आगंतुकों के लिए प्रगति मैदान प्रवेश द्वार संख्या 10 से शटल सेवा भी उपलब्ध होगी।

क्या कांग्रेस में शामिल होंगे शिवसेना नेता Sanjay Raut? नितेश राणे के दावे से महाराष्ट्र की सियासत में मची हलचल

Advertisment
Advertisment