गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता
गाजियाबाद के मोदीनगर के भोजपुर के एक गांव में बृहस्पतिवार शाम घर के पास खेल रही 5 वर्षीय बच्ची को 16 वर्ष का किशोर टॉफी दिलाने के बहाने पिता की रिक्शा में अगवा कर जंगल में ले गया। किशोर ने बच्ची को ईख के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी किशोर हिरासत में ले लिया है।
यह भी पढ़ें - कार की टक्कर लगने से हुई थी तीन कांवड़ियों की मौत, Accident का Video आया सामने
नाबालिग ने किया दुष्कर्म
पीड़िता के पिता ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम उनकी 5 वर्षीय पुत्री घर के समीप खेल रही थी। आरोप है कि तभी गांव निवासी 16 वर्षीय किशोर टॉफी दिलाने के बहाने बच्ची को रिक्शा में अगवा कर जंगल में ले गया और उसके दुष्कर्म किया। काफी देर तक बच्ची जब घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की।
लगभग दो घंटे बाद रोती बिलखती बच्ची बदहवास अवस्था में घर पहुंची। परिजन लहूलुहान बच्ची को उपचार के लिए चिकित्सक के पास ले गए। बच्ची ने सामान्य होने पर आपबीती बताई।
यह भी पढ़ें - सेवा भारती ने लगाया महिलाओं के लिए फ्री सेनेटरी पैड वितरण का शिविर
आरोपी गिरफ्तार
घटना की जानकारी लगने पर बच्ची के पिता ने भोजपुर थाने में घटना की तहरीर दी। आरोपी किशोर गांव के ही एक मदरसे में पढ़ता है और बच्ची आंगनबाड़ी केंद्र पर पढ़ने जाती है। एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर 16 वर्षीय किशोर के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर किशोर को हिरासत में ले लिया गया है।
यह भी पढ़ें - जिला अस्पताल के सामने से क्यों नहीं हट रहा है अतिक्रमण ?