Advertisment

Ghaziabad: भाजपा महानगर मंयक गोयल के प्रयासों को पलीता लगा रहे कुछ भाजपाई

Ghaziabad: लाजपत नगर मंडल अध्यक्ष द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वर्तमान पार्षदों को न बुलाना और प्रचार सामग्री से गायब रखना बना चर्चा का विषय।

author-image
Deepak Sharma
एडिट
Ghaziabad: भाजपा महानगर मंयक गोयल के प्रयासों को पलीता लगा रहे कुछ भाजपाई
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता। भाजपा के महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल संगठन को मजबूती की तरफ ले जाने का प्रयास कर रहे है, इसी लिए वह वरिष्ट नेताओं के पास भी जा रहे है और युवाओं से भी तालमेल रखकर चल रहे है लेकिन भाजपा महानगर के कार्यक्रम में ही गुटबाजी को हवा मंडल अध्यक्ष ने दे दी है।

पार्षदों को कार्यक्रम से रखा गया दूर, बागी को मिली जगह

भाजपा में मंडल अध्यक्ष का पद अपने आप में अहम होता है जिसके अंडर में कई पार्षद भी आते है, पार्षदों से समन्वय बनाकर मंडल अध्यक्ष पार्टी के आयामों को अंजाम देते है लेकिन यहा तो मंडल अध्यक्ष ने पूरा खेल ही पार्षदों के खिलाफ रच दिया, होर्डिग्स से लेकर कार्यक्रम से सभी को दूर कर दिया। इतना ही नहीं जो पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ी पूर्व पार्षद है उनका बड़ा फोटो भी मंडल अध्यक्ष के साथ ही नजर आया। अब इसको लेकर भाजपा में ही चर्चाओं का बाजार गर्म हो चुका है कि मंडल वाले कार्यक्रम में पार्षदों को अहमियत क्यों नहीं दी गई, जब महानगर अध्यक्ष का कार्यक्रम था तो उन्हें बुलाया क्या नहीं गया। 

मिली जानकारी के अनुसार लाजपनगर में मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में नयनियुक्त महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के स्वागत एंव अभिनंदन समारोह का आयोजन 20 अप्रैल को बैड बाजा बारात राजेन्द्र सेक्टर 2 साहिबाबाद में किया गया था, इस कार्यक्रम का एक होर्डिग्स भी लगाया गया था कार्यक्रम साहिबाबाद विधानसभा में रखा गया था लेकिन मंडल अध्यक्ष लाजपतनगर के थे और विधानसभा भी उनकी वहीं पड़ती है लेकिन इस होर्डिग्स ने कहीं न कही भाजपा में गुटबाजी को पूरी तरह से हवा दे दी है।

यह भी पढ़ें: “एक राष्ट्र, एक चुनाव” विषय पर महिला समागम का आयोजन

सबसे बड़ी बात यह है कि होर्डिग्स से शहर विधायक का फोटो पूरी तरह से गायब था। इतना ही नहीं इस होर्डिग्स में भाजपा के जितने पार्षद थे उनका भी फोटो कही नहीं था, मंडल अध्यक्ष के साथ पूर्व पार्षद हेमलता शर्मा का फोटो लगा था। नगर निगम चुनाव में हेमलता शर्मा भाजपा के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ी थी, पर मंडल अध्यक्ष ने उन्हें स्थान देकर गुटबाजी का तरफ तो इसारा कर ही दिया है। वहीं पार्षदों ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए मंडल अध्यक्ष की तरफ से उन्हें नहीं बुलाया गया था। मंडल के अंतर्गत आने वाले पार्षदों में राहुल शर्मा, प्रवीण भाटी की पत्नी, रामनिवास बंसल, हिमांशु शर्मा, प्रमोद यादव व मदन राय है, जिन्हें कार्यक्रम में न तो बुलाया गया और न ही उनके होर्डिग्स फोटो पर लगाएं गए। 

Advertisment

शहर विधायक का फोटो भी गायब होना बना चर्चा का विर्षय 

लाजपत नगर मंडल का कार्यक्रम था, भले ही विधानसभा साहिबाबाद थी लेकिन इस कार्यक्रम में शहर विधायक का फोटो भी होर्डिग्स पर लगाया नहीं गया था, जबकि मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी का फोटो होर्डिग्स में लगा था, अब इससे साफ गुटबाजी का असर ही दिखाता है।

कार्यक्रम में शामिल प्रमुख नेता

वैसे तो इस होर्डिग्स की बात की जाए तो इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, सीएम योगी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, सांसद अतुल गर्ग, पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, जनपदप्रभारी मंत्री अरूण असीम, मंत्री नरेन्द्र कश्यप, एमएलसी दिनेश गोयल, विधायक अजीत पाल त्यागी, प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया, कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, मंडल अध्यक्ष आलोक शर्मा, पूर्व पार्षद हेमलता शर्मा के फोटो थे लेकिन शहर विधायक संजीव शर्मा का फोटो होर्डिग्स पर नहीं था।

Advertisment
Advertisment