गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता
गाजियाबाद में बदला मौसम कई इलाकों में तेज हवा और बूंदाबांदी से गिरा पारा। आज सुबह से ही गाजियाबाद में बूंदाबादी देखी गई। बारिश के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
हुआ ठंडक का एहसास
गाजियाबाद में मौसम का मिजाज बदल गया है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। गुरुवार सुबह दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में बूंदाबादी देखी गई। बारिश के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले कई दिनों से गाजियाबाद में मौसम गर्म होने लगा था, ऐसे में आज हुई बूंदाबांदी ने मौसम में ठंडक ला दी है।
यह भी पढ़ें - 24 घंटे 1022 सफाई मित्रों ने संभाली मंदिरों के आस-पास सफाई की कमान
पहले दी थी चेतावनी
इससे पहले मौसम विभाग ने गाजियाबाद में गुरुवार के लिए आसमान में बादल छाए रहने और गरज के साथ हल्की बारिश होने की आशंका जताई थी। इस दौरान 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने और अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया था।
यह भी पढ़ें - जमानत पाते ही दुबारा रैकेट चलाने वाली धरी गई, जानिए पूरी कहानी
इसके चलते सुबह व शाम ठिठुरन बढ़ेगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव आया है। वहीं, मौसम विभाग की माने तो 2 मार्च से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है।
4 डिग्री लुढ़का पारा
गाजियाबाद में गुरुवार को अधिकतम तापमान चार डिग्री गिरावट के साथ 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री नीचे आकर 15 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सुबह करीब 7:45 बजे गरज के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। हालांकि, एक दिन पहले बुधवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था, जिसके बाद गर्मी महसूस हुई। रात में भी लोगों को सर्दी का एहसास नहीं हुआ।
यह भी पढ़ें - बेगानी शादी में डीजे पर थिरके, रोका कर दी धूम-धड़ाम, 7 घायल