गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता
गाजियाबाद में आज रविवार के दिन अधिकतम तापमान 26° सेल्सियस रहेगा।
आज सूर्य उदय सुबह 6:43 मिनट पर होगा सूर्यास्त शाम 18:21 पर होगा
दिल्ली, गाजियाबाद में शनिवार की सुबह-सुबह बारिश हुई। इससे रविवार को गाज़ियाबाद का मिजाज बदल गया। तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
दिल्ली में इस वर्ष का फरवरी माह गर्म रहा तथा अधिकतम और न्यूनतम तापमान में पिछले वर्ष की तुलना में वृद्धि देखी गई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार।
यह भी पढ़ें - कैबिनेट मंत्री की मौजूदगी में सीएम धामी कर गए योगी के यूपी को डाउन, ऐसा क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर
इस महीने का औसत अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले वर्ष के औसत तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस से अधिक है।
चलेगी तेज हवाएं
शनिवार को बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर का तापमान एक बार फिर बढ़ने लगा है। रविवार और सोमवार को गर्मी एक बार फिर परेशान किया। 4 और 5 मार्च को हवाएं तेज हो सकती हैं। इसकी वजह से तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट होने के आसार हैं। हालांकि मार्च की शुरुआत बीते दो सालों की तुलना में सुहावनी रहती है।
यह भी पढ़ें - हिंडन एयरपोर्ट से बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट पहले ही दिन एक घंटा लेट, 173 सीटे थी बुक
यूपी-बिहार में कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश में मौसम बदल चुका है। रविवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। आने वाले दिनों में प्रदेश में कहीं भी बारिश और कोहरे का अलर्ट नहीं जारी किया गया है। कई जिलों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भारी इजाफा हो चुका है। मौसम विभाग की ओर से पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने का अलर्ट जारी किया है
यह भी पढ़ें - एनवायरमेंट क्लब ने वन विभाग के साथ मनाया विश्व वन्यजीव दिवस