Advertisment

Womens Day - गाजियाबाद भाजपा द्वारा महिला सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में भाजपा महानगर की ओर से विजय नगर स्थित उत्सव भवन में “महिला सम्मेलन एवं सम्मान समारोह” कार्यक्रम आयोजित किया गया l जिसमें समाज में महिला उत्थान के लिए कार्य करने वाली महिलाओं एवं महिलाओं को सशक्त

author-image
Kapil Mehra
फोटो जर्नलिस्ट सुनील कुमार
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता 

महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में एवं महानगर महिला मोर्चा संयोजिका डॉ उदिता त्यागी जी के दिशा निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में भाजपा महानगर की ओर से विजय नगर स्थित उत्सव भवन में “महिला सम्मेलन एवं सम्मान समारोह” कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह भी पढ़ें - पुलिस ने होली से पहले 600 लोगों के विरुद्ध की कारवाई

NGO को किया सम्मानित 

Advertisment

जिसमें समाज में महिला उत्थान के लिए कार्य करने वाली महिलाओं एवं महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कार्य कर रही एनजीओ संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया। 

जिसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री जितिन प्रसाद जी रहे, कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष एवं शहर विधायक संजीव शर्मा, महानगर महिला मोर्चा संयोजिका डॉ उदिता त्यागी कविता सिरोही, शिल्पा जैन, रुचि गर्ग, दीप्ति चौहान, अजय चोपड़ा, छाया त्यागी पार्षद सहित सब उपस्थित रहे। 

यह भी पढ़ें - शहीदों के नाम किया रक्त दान शिविर का आयोजन

Advertisment

सभी मंडल अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों ने इस महिला दिवस कार्यक्रम में अपनी टीम के साथ बड़ी संख्या में उपस्थित रहकर इस कार्यक्रम को सफल एवं भव्य बनाया।

साथ ही समाज में महिला उत्थान के लिए कार्य करने वाली कुछ महिलाओं को सम्मानित किया गया उनके नाम- रीमो सक्सेना, रीना त्यागी, नीलम श्रीवास्तव, निभा श्रीवास्तव, शिल्पा जैन, डॉ संगीता, मीता जी, डॉ रश्मि, डॉ स्मृति शर्मा, निशि त्यागी, कीर्ति शर्मा। 

यह भी पढ़ें - GPA लगाएगी मुफ्त पुस्तक मेला, 22 व 23 मार्च को होगा आयोजन

Advertisment
Advertisment