गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता। उत्तम स्कूल फॉर गर्ल्स ने ‘एक धरा,एक स्वास्थ्य के लिए योग’ का लक्ष्य रखते हुए योगोत्सव 2025 को पूरे उत्साह के साथ मनाया। यह आयोजन आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा शुरू की गई राष्ट्रव्यापी पहल 100 दिन, 100 शहर, 100 संस्थान का हिस्सा था, जिसे मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के सहयोग से आयोजित किया गया।
यह कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 की 10वीं वर्षगांठ के काउंटडाउन का प्रतीक था, जो स्कूल की समग्र शिक्षा, स्वास्थ्य और पारंपरिक भारतीय मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता को दशोर्ता है।
छात्राओं ने दिखाया योग का अद्भुत संगम
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ए.डी.एम. गम्भीर सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। आयोजन की शुरूआत शांतिपूर्ण प्रार्थना से हुई जिसने पूरे वातावरण को एक आध्यात्मिक स्पर्श प्रदान किया। एक विशेष रूप से सुसज्जित मंच पर छात्र नेताओं और विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न योग आसनों का प्रदर्शन किया गया। कक्षा श्क से कक तक के विद्यार्थियों ने ध्यान, संतुलन और आंतरिक शक्ति का परिचय देते हुए विविध योग मुद्राएँ प्रस्तुत कीं। इस अभ्यास को और भी प्रभावी बनाने के लिए वीडियो प्रस्तुतियों और निर्देशित योग सत्रों का आयोजन किया गया।
यह भी पढ़ें: गाजियाबाद: नगर निगम में एक साल से खाली है उपाध्यक्ष का पद
उत्तम व्यवस्थाओं ने दिल जीता
स्कूल प्रांगण को योग सत्रों के अनुकूल बनाया गया था, जिसमें योगा मैट्स, जल वितरण सुविधा और चिकित्सकीय सहायता की व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। छात्रों के लिए विशेष जलपान का भी प्रबंध किया गया।
कई प्रतिष्ठित स्कूलों की सहभागिता
इस अवसर की विशेषता यह रही कि विद्यालय के छात्रों तथा अभिभावकों के अतिरिक्त शहर के अन्य प्रतिष्ठित विद्यालयों जैसे के.डी.बी पब्लिक स्कूल कवि नगर, डी.डी.पी.एस. संजय नगर ,डी.डी.पी.एस. गोविन्दपुरम, डी.डी.पी.एस.अशोक नगर, डी.पी.एस राजनगर एक्सटेंशन, श्री ठाकुरद्वारा बालिका विद्यालय, परिवर्तन स्कूल राजनगर एक्सटेंशन, सी.एस.एच.पी.पब्लिक स्कूल, और दुर्गावती हेमराज सरस्वती विद्या मंदिर नेहरु नगर, सेंट जेविअर वर्ल्ड स्कूल तथा सलवान पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने भी इसमें भाग लिया, जिससे यह एक सामूहिक रूप से सीखने और सहयोग का मंच बन गया।