Advertisment

cancer से बचाव के लिए टिश्यूज के इस्तेमाल का नया तरीका खोजा, जानें कैसे बचाई जा सकती है जान

ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिकों ने कैंसर से बचाव से जुड़ी एक नई प्रक्रिया खोजी है, जो टेलोमेयर नामक संरचनाओं पर केंद्रित है। टेलोमेयर गुणसूत्रों (क्रोमोसोम) के सिरे पर मौजूद सुरक्षात्मक आवरण होते हैं, जो कोशिकाओं को कैंसर से बचाने में मदद कर सकते हैं। 

author-image
Mukesh Pandit
How do telomeres play a role in cancer

How do telomeres play a role in cancer

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

Health Awareness: टेलोमेयर उम्र बढ़ने और कैंसर रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उम्र बढ़ने के साथ, ये धीरे-धीरे छोटे होते जाते हैं। जब टेलोमेयर बहुत छोटे हो जाते हैं, तो वे कोशिकाओं को विभाजन रोकने का संकेत देते हैं। यह एक प्राकृतिक सुरक्षा प्रक्रिया है, जो कैंसर को फैलने से रोकती है। यह जानकारी सिडनी स्थित चिल्ड्रन मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीएमआरआई) के एक अध्ययन में सामने आई है।

Advertisment

सीएमआरआई के जीनोम इंटीग्रिटी यूनिट के टोनी सेसारे के अनुसार, “हमारे डेटा से पता चलता है कि टेलोमेयर बहुत ज्यादा सक्रिय होते हैं। वे स्ट्रेस पर तुरंत प्रतिक्रिया दे सकते हैं और उम्र बढ़ने जैसी दिखने वाली सेलुलर प्रतिक्रिया को शुरू कर देते हैं। वे ऐसा कैंसर से बचने के लिए करते हैं।”

टेलोमेरेस आणविक संरचनाएं 

अक्सर जूतों के फीतों पर लगे प्लास्टिक के सिरों की तरह टेलोमेरेस आणविक संरचनाएं होती हैं जो कोशिकाओं में गुणसूत्रों के सिरों को ढकती हैं और उनके डीएनए को नुकसान से बचाती हैं। गुणसूत्र छड़ जैसी संरचनाएं होती हैं जिनमें कोशिकाओं में जीन और अन्य डीएनए होते हैं।

Advertisment

अध्ययन नेचर कम्युनिकेशंस नामक पत्रिका में किया गया है प्रकाशित

इस शोध में, सेसारे और उनकी टीम ने जापान के क्योटो विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर यह समझने का प्रयास किया कि टेलोमेयर कैंसर से बचाव में सक्रिय भूमिका कैसे निभाते हैं। यह अध्ययन नेचर कम्युनिकेशंस नामक पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। 2009 का चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार एलिजाबेथ ब्लैकबर्न, कैरोल ग्रीडर और जैक सोज़स्टक को दिया गया, जिन्होंने मॉडल जीवों में टेलोमेयर के अध्ययन में अग्रणी भूमिका निभाई थी।

शोध से टेलोमेयर का एक नया कैंसर-रोधी कार्य सामने आया है

Advertisment

टोनी सेसारे के अनुसार, “अधिकतर लोग मानते हैं कि टेलोमेयर सिर्फ निष्क्रिय रूप से छोटे होते जाते हैं। लेकिन हमारा शोध बताता है कि वे सक्रिय रूप से कोशिकाओं की सुरक्षा भी करते हैं।” टेलोमेयर कोशिका चक्र को रोककर या कोशिकाओं को खुद से मरने के लिए प्रेरित करके, उन कोशिकाओं को नष्ट करने में मदद करते हैं जिनमें गुणसूत्र क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। इस खोज से टेलोमेयर का एक नया कैंसर-रोधी कार्य सामने आया है, जो पहले ज्ञात नहीं था।”

खोज से कैंसर के नए उपचारों की राह खुल सकती है

Health Advice सेसारे के अनुसार, इस खोज से कैंसर के नए उपचारों की राह खुल सकती है। यदि टेलोमेयर को लक्षित कर कैंसर कोशिकाओं को नष्ट कराया जाए, तो यह एक प्रभावी उपचार रणनीति बन सकती है।

Advertisment

विश्व स्वास्थ्य संगठन  के अनुसार, 2022 में लगभग 2 करोड़ नए कैंसर मामलों का पता चला और 97 लाख लोगों की इस बीमारी से मृत्यु हुई। आंकड़ों के अनुसार, प्रत्येक 5 में से 1 व्यक्ति को जीवनकाल में कैंसर होने की संभावना रहती है, जबकि लगभग हर 9 पुरुषों में से 1 और हर 12 महिलाओं में से 1 इस बीमारी से जान गंवा देता है। health Advice | get healthy body

get healthy body Health Awareness HEALTH Health Advice
Advertisment
Advertisment