Advertisment

Achievement: चाइल्ड पीजीआई में दो साल की बच्ची की दुर्लभ सर्जरी, मिला नया जीवन

नोएडा के चाइल्ड पीजीआई में एक दुर्लभ सर्जरी कर जनमजात बच्चे को नई जिंदगी दी गई। बच्चे को जन्म के समय ही उसकी आंत पेट के बाहर निकली हुई थी। इसे गैस्ट्रोकिसिस बीमारी कहा जाता है। मरीज के इलाज के बाद बुधवार को उसे छुट्टी दे दी गई है।

author-image
Vibhoo Mishra
surgery
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नोएडा, वाईबीएन नेटवर्क। 

नोएडा के चाइल्ड पीजीआई में एक दुर्लभ सर्जरी कर जनमजात बच्चे को नई जिंदगी दी गई। बच्चे को जन्म के समय ही उसकी आंत पेट के बाहर निकली हुई थी। इसे गैस्ट्रोकिसिस बीमारी कहा जाता है। डॉक्टरों ने इसका सफलता से इलाज किया। बच्ची अब पूरी तरह से स्वस्थ्य है और अपने परिवार के बीच है। पहली बार अस्पताल में इस तरह की कोई सर्जरी की गई। 

यह भी पढ़ें: scientists ने विकसित किए आत्म-नष्ट होने वाले Bacteria जो बन सकते हैं प्रभावी टीबी वैक्सीन्स

पेट की परत समय से नहीं हुई थी बंद

अस्पताल के डायरेक्टर प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि चाइल्ड पीजीआई में करीब एक महीना पहले इस मरीज को भर्ती कराया गया था। मरीज के इलाज के बाद बुधवार को उसे छुट्टी दे दी गई है। बच्ची अब स्वस्थ है। डॉक्टरों ने बताया कि गैस्ट्रोकिसिस एक दुर्लभ जन्म दोष है। जिसमें जन्म के समय बच्ची की आंते पेट के बाहर होती है। यह पेट की ऊपरी परत समय से बन्द न होने के कारण होती है। 

यह भी पढ़ें: Ibola Virus: अलर्ट पर दक्षिण कोरिया, 7 अफ्रीकी देशों से आने वाले लोगों के लिए नियम होंगे सख्त

Advertisment

एक महीने बाद मिला डिस्चार्ज

डॉ. एके सिंह ने बताया कि इस ऑपरेशन को हमारे अनुभवी और योग्य सर्जनों की टीम ने सफलतापूर्वक किया है। जिन्होंने अपनी मेहनत और समर्पण से इस बच्ची की जान बचाई है। बच्ची को जन्म के कुछ घंटों के भीतर ही अस्पताल में लाया गया था, जिसका वजन 2 किलोग्राम था। बच्ची को तुरंत ऑपरेशन किया गया और उसके बाद वेंटिलेटर पर रखा गया। लगभग एक महीने के प्रयासों के बाद बच्ची को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

Advertisment
Advertisment