/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/17/kismiskapani-2025-11-17-17-23-48.jpg)
kismiskapani Photograph: (ians)
नई दिल्ली। सुबह खाली पेट किशमिश का पानी पीना सेहत के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। रात भर भिगोई गई किशमिश का पानी शरीर में आयरन, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स की कमी को पूरा करता है। इसे नियमित रूप से पीने से खून की कमी दूर होती है और ब्लड प्यूरीफाई होता है, जिससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है। किशमिश का पानी पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। यह लीवर को डिटॉक्स करता है, दिल की बीमारियों का खतरा कम करता है और वजन नियंत्रित रखने में भी मददगार है। रोज सुबह इसका सेवन बेहद फायदेमंद है।
भारत सरकार का आयुष मंत्रालय
भारत सरकार का आयुष मंत्रालय भी इसे बेहद फायदेमंद बताता है। किशमिश के पानी को आयुर्वेद में सुपर ड्रिंक माना जाता है। शरीर में खून की कमी हो, अपच की समस्या या चेहरे पर मुहांसे, सुबह उठते किशमिश वाला पानी आपको इन समस्याओं से निजात दिला सकता है। यह छोटा-सा नुस्खा महंगी दवाओं और सप्लीमेंट्स की जरूरत कम कर सकता है।
रोज सुबह इसका सेवन बेहद फायदेमंद
रातभर भिगोई हुई किशमिश का पानी सुबह खाली पेट पीने से खून साफ होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और आयरन शरीर के सारे टॉक्सिन्स को बाहर निकाल देते हैं। चेहरे में चमक आती है व मुंहासे और दाग-धब्बे कम हो जाते हैं। पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में यह रामबाण है। कब्ज की पुरानी समस्या हो या सुबह पेट साफ न होता हो, उनके लिए किशमिश का पानी बेहद असरदार है। यह आंतों को साफ करता है और पाचन रसों को सक्रिय बनाता है, जिससे गैस, एसिडिटी और भारीपन की शिकायत दूर होती है।
ब्लड प्रेशर मरीजों के लिए वरदान
हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए भी यह वरदान है। किशमिश में पाया जाने वाला पोटैशियम सोडियम के स्तर को संतुलित रखता है, जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। दिल की सेहत भी बेहतर होती है। खून की कमी यानी एनीमिया से जूझ रहे लोगों के लिए किशमिश का पानी प्राकृतिक टॉनिक है। इसमें भरपूर आयरन और विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स होता है जो हीमोग्लोबिन बढ़ाता है। थकान, कमजोरी और चक्कर आने की समस्या जल्दी ठीक हो जाती है।
महिलाओं के लिए विशेष फायदेमंद
त्वचा पर ग्लो, बालों में चमक, लिवर की सफाई और इम्यूनिटी बूस्ट के अतिरिक्त किशमिश का पानी महिलाओं के लिए विशेष तौर पर फायदेमंद है। पीरियड्स के दौरान होने वाली कमजोरी भी इससे दूर होती है और ऐंठन की समस्या में भी राहत मिलती है।
(इनपुट-आईएएनएस)
Disclaimer: इस लेख में प्रदान की गई जानकारी केवल सामान्य जागरूकता के लिए है। इसे किसी भी रूप में व्यावसायिक चिकित्सकीय परामर्श के विकल्प के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। कोई भी नई स्वास्थ्य-संबंधी गतिविधि, व्यायाम, शुरू करने से पहले अपने चिकित्सक से सलाह जरूर लें।"
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us