Advertisment

Health Tips: ये आयुर्वेदिक नुस्खे आपके इम्युनिटी को बढ़ाने के साथ आपको अंदर से बनाएंगे  मजबूत

आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों इस बात पर जोर देते हैं कि रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाए रखना जरूरी है, ताकि हम स्वस्थ और सक्रिय रह सकें। इसके लिए अपने रोजमर्रा के जीवन में कुछ सरल, लेकिन प्रभावी घरेलू उपायों को अपनाना होगा।

author-image
YBN News
HealthTips

HealthTips Photograph: (ians)

नई दिल्ली। आज की तेज रफ्तार जिंदगी, जहां ना खान-पान का सही समय ना सोने का तनाव और गलत भोजन की वजह से कई बार हमारी इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, जिससे सामान्य खांसी, जुकाम से लेकर गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ता है। आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों इस बात पर जोर देते हैं कि रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाए रखना जरूरी है, ताकि हम स्वस्थ और सक्रिय रह सकें। इसके लिए अपने रोजमर्रा के जीवन में कुछ सरल, लेकिन प्रभावी घरेलू उपायों को अपनाना होगा।

हल्दी

हल्दी औषधीय गुणों के लिए जानी जाती है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक होती है। गर्म दूध में हल्दी मिलाकर रोज पीने से न सिर्फ इम्यूनिटी मजबूत होती है, बल्कि यह हमारे शरीर को अंदर से साफ भी करता है।हल्दी में एक सक्रिय पदार्थ होता है जो शरीर के अंदर सूजन को कम करता है और संक्रमण से लड़ने में मदद करता है।

गिलोय

गिलोय भी आयुर्वेद में एक प्रसिद्ध औषधि है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करती है। यह न केवल आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है बल्कि शरीर को कई तरह की बीमारियों से भी बचाता है। गिलोय में प्राकृतिक जीवाणुरोधी गुण होते हैं। आप गिलोय की बेल को सीधे चबा सकते हैं या इसके पत्तों का रस निकालकर सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, गिलोय के पाउडर को गर्म पानी में मिलाकर पीने से भी लाभ होता है।

तुलसी

रोजाना सुबह तुलसी की ताजी पत्तियां चबाना या तुलसी के रस में थोड़ा शहद मिलाकर पीना फायदेमंद होता है। तुलसी भी शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद करती है। तुलसी में ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर में हानिकारक बैक्टीरिया और वायरस से लड़ते हैं।  तुलसी का पाउडर भी बनाया जा सकता है, जिसे आप दवा की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

अदरक

Advertisment

आयुर्वेद में अदरक को गुणों से भरपूर माना गया है। इसका सेवन करना बेहद आसान भी है। रोजाना सुबह खाली पेट अदरक के छोटे टुकड़े चबाएं या फिर इसका रस निकालकर उसमें नींबू मिलाकर पी सकते हैं। अदरक को आप अपने भोजन में भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे खाने का स्वाद बढ़ेगा ही, साथ ही इम्यूनिटी भी मजबूत होगी।अदरक में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो सूजन कम करते हैं और शरीर को हानिकारक तत्वों से लड़ने में मदद करते हैं। 

त्रिफला

त्रिफला, जो तीन प्रकार के सूखे फलों का मिश्रण होता है, भी हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है। यह शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले विषैले तत्वों को बाहर निकालता है और इम्यूनिटी को दुरुस्त करता है। इसका सेवन करने का तरीका भी आसान है: रातभर एक गिलास पानी में त्रिफला पाउडर भिगोकर सुबह खाली पेट पीना चाहिए। अगर आप चाहें तो इसे दूध में भी मिला सकते हैं, जिससे यह और भी असरदार हो जाता है।

 (इनपुट-आईएएनएस)

Disclaimer: इस लेख में प्रदान की गई जानकारी केवल सामान्य जागरूकता के लिए है। इसे किसी भी रूप में व्यावसायिक चिकित्सकीय परामर्श के विकल्प के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। कोई भी नई स्वास्थ्य-संबंधी गतिविधि, व्यायाम, शुरू करने से पहले अपने चिकित्सक से सलाह जरूर लें।"

Advertisment
Advertisment