/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/11/chikungunya-2025-10-11-15-35-55.jpg)
Chikungunya Photograph: (AI)
नई दिल्ली। चिकुनगुनिया बुखार से ठीक होने के बाद घुटनों और जोड़ों में दर्द रह जाना एक आम समस्या है। वायरस के कारण शरीर में सूजन और जोड़ों के ऊतकों पर असर पड़ता है, जिससे लंबे समय तक दर्द बना रह सकता है। कई मरीजों में यह समस्या हफ्तों या महीनों तक रहती है। डॉक्टरों के अनुसार पर्याप्त आराम, हल्की फिजियोथेरेपी, गर्म पानी की सिंकाई और संतुलित आहार से दर्द में राहत मिल सकती है। जरूरत पड़ने पर चिकित्सक की सलाह से एंटी-इंफ्लेमेटरी दवाएं भी ली जा सकती हैं।
वायरल बुखार
मालूम हो कि चिकुनगुनिया एक वायरल बुखार है, जो एडीज मच्छर के काटने से फैलता है। आयुर्वेद में इसे सन्निपात ज्वर या आमज ज्वर से जोड़ा गया है। चिकुनगुनिया बुखार के बाद घुटनों और जोड़ों में दर्द होना बहुत आम समस्या है। इसे पोस्ट चिकनगुनिया अर्थराइटिस कहा जाता है।
दर्द का कारण
चिकनगुनिया वायरस जोड़ों में सूजन पैदा कर देता है। यही सूजन धीरे-धीरे जोड़ों में दर्द, अकड़न और हल्की सूजन का कारण बनती है। इस दर्द का कारण वायरस होता है। यह समस्या कुछ हफ्तों से लेकर महीनों तक बनी रह सकती है। आम लक्षणों में घुटनों, टखनों, कोहनियों और कलाई में दर्द, सुबह उठते समय जोड़ अकड़ जाना, हल्की सूजन, कमजोरी और थकान शामिल हैं।
हर्बल उपाय
जानकारी हो कि इसे कम करने के लिए आयुर्वेद में कई हर्बल उपाय सुझाए गए हैं, जैसे अश्वगंधा जोड़ मजबूत करती है, गुग्गुलु और निरगुंडी सूजन और दर्द कम करते हैं, जबकि हल्दी प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी है। आयुर्वेद के अनुसार यह समस्या जोड़शूल के जैसी होती है, जिसमें वात और आम दोष की वृद्धि से दर्द होता है।
घरेलू उपायों
वहीं , घरेलू उपायों में हल्दी वाला दूध रात को पीना, गुनगुना पानी अधिक लेना, ठंडी चीजों से परहेज करना और तिल या सरसों के तेल में हल्दी डालकर हल्की मालिश करना लाभकारी होता है। इसके अलावा गुनगुने पानी से सिकाई करने से भी जोड़ों का दर्द कम होता है। आयुर्वेद में ऐसे दर्द में बस्ति कर्म, अभ्यंग (तेल मालिश) और स्वेदन (स्टीम थैरेपी) बेहद लाभकारी बताए गए हैं। आधुनिक चिकित्सा में भी इसे सपोर्टिव थेरेपी माना जाता है। सही देखभाल और नियमित उपायों से चिकनगुनिया के बाद जोड़ों का दर्द काफी हद तक कम किया जा सकता है।
योग और हल्की व्यायाम
योग और हल्की व्यायाम गतिविधियां भी मदद करती हैं। जैसे ताड़ासन, गोमुखासन, त्रिकोणासन जोड़ मजबूत करते हैं और स्ट्रेचिंग से दर्द और अकड़न कम होती है। प्राणायाम जैसे अनुलोम-विलोम और भ्रामरी शरीर में ऊर्जा बनाए रखते हैं। आहार में हल्का और पचने में आसान भोजन लेना चाहिए। अदरक, लहसुन, हल्दी और मेथी दाना रोज शामिल करें। मांसाहार, फास्ट फूड, ठंडी और तैलीय चीजें न लें।
(इनपुट-आईएएनएस)
Disclaimer: इस लेख में प्रदान की गई जानकारी केवल सामान्य जागरूकता के लिए है। इसे किसी भी रूप में व्यावसायिक चिकित्सकीय परामर्श के विकल्प के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। कोई भी नई स्वास्थ्य-संबंधी गतिविधि, व्यायाम, शुरू करने से पहले अपने चिकित्सक से सलाह जरूर लें।"