Advertisment

डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान है 'गुड़मार', ऐसे करेंगे इसका सेवन

डायबिटीज होने पर शरीर में इंसुलिन का उत्पादन बंद हो जाता है या कम हो जाता है, जिसके कारण ब्लड शुगर लेवल अनियंत्रित तरीके से बढ़ने लगता है। अगर इसे समय रहते कंट्रोल न किया जाए, तो यह बीमारी शरीर के कई प्रमुख अंगों को डैमेज कर सकती है। 

author-image
Mukesh Pandit
एडिट
Sugar control
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

आज के व्यस्तता भरी जिंदगी में गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण डायबिटीज एक आम समस्या बन चुकी है। वर्तमान समय में न केवल बुजुर्ग, बल्कि युवा और बच्चे भी इसका तेजी से शिकार हो रहे हैं। डायबिटीज होने पर शरीर में इंसुलिन का उत्पादन बंद हो जाता है या कम हो जाता है, जिसके कारण ब्लड शुगर लेवल अनियंत्रित तरीके से बढ़ने लगता है।

अगर इसे समय रहते कंट्रोल न किया जाए, तो यह बीमारी शरीर के कई प्रमुख अंगों को डैमेज कर सकती है। दुर्भाग्य की बात यह है कि डायबिटीज को जड़ से खत्म नहीं किया जा सकता है। इसे सिर्फ दवाइयों, हेल्दी डाइट और सही लाइफस्टाइल कंट्रोल किया जा सकता है।

अगर आप ब्लड शुगर को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो आपको अपने खानपान और जीवनशैली में सुधार करना चाहिए। इसके अलावा, कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी ब्लड शुगर लेवल को कम किया जा सकता है। आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही एक घरेलू नुस्खे के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से काफी हद तक ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

डायबिटीज में कैसे फायदेमंद है गुड़मार की पत्तियां?

शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए गुड़मार की पत्तियों का सेवन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, गुड़मार एक प्राचीन आयुर्वेदिक हर्ब है। आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल शरीर की कई समस्याओं को दूर करने के लिए सदियों से किया जाता रहा है। इसका नाम गुड़मार मिठास खत्म करने के चलते रखा गया है। गुड़मार की पत्तियां औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं।  

Advertisment

इसमें एंटी-डायबिटिक गुण होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद करते हैं।इसके नियमित सेवन से इंसुलिन उत्पादन को बढ़ाने में मदद मिलती है, जिससे डायबिटीज को कंट्रोल करने में काफी मदद मिल सकती है। इतना ही नहीं, नियमित रूप से इसका सेवन करने से वजन घटाने और हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद मिल सकती है।

डायबिटीज में कैसे करें गुड़मार की पत्तियों का सेवन?

शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने के लिए आप सुबह खाली पेट गुड़मार की पत्तियों को चबाकर खा सकते हैं। इसके बाद एक गिलास पानी पी लें। इसके अलावा, आप एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच गुड़मार का पाउडर डालकर भी पी सकते हैं। नियमित रूप से सुबह इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में काफी मदद मिल सकती है। साथ ही, सेहत को कई अन्य लाभ भी मिलेंगे।  HEALTH | get healthy body | get healthy | Health and Fitness | Health Advice | Health Awareness not present in content

HEALTH get healthy body get healthy Health and Fitness Health Advice Health Awareness
Advertisment
Advertisment